फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   are these three babari masque?

क्या अयोध्या की ये तीनों मस्जिद भी बाबरी मस्जिद हैं?

Mon, 06 Jun 2016 03:04 PM IST
नितिन श्रीवास्तव/ बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
नितिन श्रीवास्तव/ बीबीसी संवाददाता, दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
are these three babari masque?
- फोटो : BBC

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद थी जिसका निर्माण वर्ष 1528 में हुआ था। हिंदू संगठनों का दावा रहा है कि इसे राम के जन्मस्थल पर बने मंदिर को तोड कर बनाया गया था।

विज्ञापन


जबकि मस्जिद के अभिलेखों के अनुसार उसे मुगल शासक बाबर के एक जनरल मीर बाकी ने बनवाया था।

बहरहाल, बाबरी मस्जिद 1992 में ढहा दी गई थी लेकिन इसी इलाके में तीन और ऐसी मस्जिदें हैं जिन्हें बाबर काल का ही बताया जाता है। अयोध्या में विवादित स्थल से थोडी ही दूर है 'मस्जिद बेगम बालरस' जबकि दूसरी है 'मस्जिद बेगम बलरासपुर' जो फैजाबाद जिले के दर्शन नगर इलाके में है।

विज्ञापन

जिस तीसरी मस्जिद को बाबर काल का बताया जाता है उसका नाम 'मस्जिद मुमताज शाह' है

are these three babari masque?

जिस तीसरी मस्जिद को बाबर काल का बताया जाता है उसका नाम 'मस्जिद मुमताज शाह' है और ये लखनऊ से फैजाबाद जाने वाले रास्ते पर मुमताज नगर में है। चूंकि मैंने खुद बाबरी मस्जिद को कई दफा देखा था इसलिए ये लिख सकता हूँ कि आकार में ये तीनों उससे कहीं छोटी हैं लेकिन इनमें समानताएं भी दिखती हैं।

मिसाल के तौर पर तीनों में एक भी मीनार नहीं है जबकि तीनों में एक बडा और दो छोटे गुम्बद हैं जैसे कि बाबरी मस्जिद में थे।

ये मस्जिदें अवध के नवाबों के दौर शुरू होने के भी लगभग 200 वर्ष पुरानी हैं

are these three babari masque?

लखनऊ स्थित इतिहासकार रोहन तकी कहते हैं कि सिर्फ यही तीन नहीं बल्कि पूरे इलाके में अगर गहराई से ढूंढे तो कई और मस्जिदें उसी काल की मिलेंगी जो एक दूसरे से हूबहू मिलतीं हैं। उन्होंने कहा, "इन सभी मस्जिदों की बनावट में दो चीजें खास हैं और वो हैं मीनारें न होना और तीन गुम्बद होना।

ये मस्जिदें अवध के नवाबों के दौर शुरू होने के भी लगभग 200 वर्ष पुरानी हैं। गौर करने वाली बात ये भी है कि आपको इस इलाके में 16वीं सदी के आस-पास की ही मस्जिदें ज्यादा मिलेंगी और उनकी पहचान यही है कि गुम्बदों की संख्या या तो एक होगी या तीन या बहुत कम में पांच। दो गुम्बद वाली कोई भी मस्जिद नहीं मिलेगी क्योंकि ये दिल्ली सल्तनत की शैली पर बनीं थीं"।

विज्ञापन

इन तीन मस्जिदों में से दो की हालत खासी खराब है

are these three babari masque?

गौरतलब है कि अब ढह चुकी बाबरी मस्जिद भी जौनपुर सल्तनत की बनावट शैली पर आधारित थी और जौनपुर में आज भी मौजूद अटाला मस्जिद को पश्चिम से देखने पर वो भी बाबरी मस्जिद सी दिखती है। इन तीन मस्जिदों में से दो की हालत खासी खराब है और सिर्फ मुमताज नगर स्थित मस्जिद ही रंगी-पुती दिखाई दी।

मुमताज नगर स्थित मस्जिद ही रंगी-पुती दिखाई देती है

are these three babari masque?

इनके आस-पास रहने वाले हिंदू या मुसलमान परिवारों की भी यही धारणा है कि ये बाबरी मस्जिद के समय की ही है। हालांकि इन तीनों छोटी मस्जिदों में कोई ऐसा अभिलेख नहीं मिलता जिसमें लिखा हो कि इन्हें किसने और कब बनवाया था।

​इबादत के लिए जगह चाहिए होती थी तो जल्दी से मस्जिदों का निर्माण करवाया जाता था

are these three babari masque?

लेकिन रोहन तकी मानते हैं कि इनमें इस्तेमाल होने वाला गारा-चूना या बिल्डिंग मैटीरियल इनके निर्माण का बिलकुल सही समय बता सकता है। उन्होंने बताया, "बाबर के जनरल मीर बाकी ने ये मस्जिदें बहुत जल्दी-जल्दी में बनवाईं थी क्योंकि जहाँ-जहाँ फौजें पडाव डालती थीं वहां हजारों लोग कुछ दिनों के लिए रुकते थे।

इबादत के लिए जगह चाहिए होती थी तो जल्दी से मस्जिदों का निर्माण करवाया जाता था। आपको फैजाबाद से जौनपुर के बीच में ऐसी कई मस्जिदें उस जमाने की मिलेंगी जिनमें भीतर जाने के लिए एक छोटा दरवाजा होता था और पीछे के हिस्से से कोई भी रास्ता नहीं बनवाया जाता था"।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed