फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arabian Sea Somalian Pirates hijack Iranian Vessel Indian Warship deployed for rescue by Navy news in hindi

Arabian Sea: सोमालिया के लुटेरों ने अरब सागर में हाईजैक किया ईरानी जहाज, भारत ने युद्धपोत भेजकर छुड़ाया

Mon, 29 Jan 2024 03:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 29 Jan 2024 03:36 PM IST
सार

अफसरों ने बताया कि ईरान के इस जहाज का नाम एमवी इमान है और इसमें 17 क्रू सदस्य सवार हैं।

विज्ञापन
Arabian Sea Somalian Pirates hijack Iranian Vessel Indian Warship deployed for rescue by Navy news in hindi
आईएनएस सुमित्रा। - फोटो : Social Media

विस्तार

हिंद महासागर को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार सक्रिय भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अदन की खाड़ी के पास अगवा किए एक ईरानी पोत और 17 क्रू सदस्यों को मुक्त करा लिया है। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा, एंटी-पायरेसी अभियान के तहत अरब सागर में तैनात आईएनएस सुमित्रा ने ईरानी जहाज से मदद की गुहार मिलने पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और अगवा किए गए जहाज को बचाया गया।

विज्ञापन


मधवाल ने बताया कि सोमालिया के पूर्वी तट व अदन की खाड़ी के बीच समुद्री डकैती रोधी अभियानों पर तैनात आईएनएस सुमित्रा ने ईरानी झंडे के मछली पकड़ने वाले जहाज (एफवी) ईमान से मिले संकट संदेश का जवाब दिया। उसने अगवा किए गए जहाज को रोका और चालक दल के सभी 17 सदस्यों की सुरक्षित रिहाई के लिए समुद्री डाकुओं को मजबूर करने के लिए स्थापित एसओपी के मुताबिक कार्रवाई की। बाद में पूरे जहाज की तलाशी ली गई, ताकि कोई समुद्री लुटेरा जहाज में छिपा नहीं रहे। इसके बाद जहाज को आगे के लिए रवाना किया गया। कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि भारतीय नौसेना का यह प्रयत्न हिंद महासागर क्षेत्र को समुद्री डकैती मुक्त बनाने के भारत के संकल्प का प्रतीक है।
विज्ञापन


बढ़ रहा भारतीय नौसेना का कद
हिंद महासागर में भारतीय नौसेना का कद और प्रासंगिकता बढ़ रही है। दो दिन पूर्व भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने 22 भारतीय चालक दल वाले मार्शल आईलैंड के एक वाणिज्यिक तेल टैंकर में लगी आग को बुझाया था। यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अदन की खाड़ी में एमवी मार्लिन लुआंडा जहैज पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह में कई बचाव अभियान
भारतीय नौसेना ने 5 जनवरी को उत्तरी अरब सागर में लाइबेरियाई जहाज एमवी लीला नोरफोक के अपहरण के प्रयास को विफल कर सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया था।  23 दिसंबर को नौसेना ने भारत के पश्चिमी तट पर लाइबेरिया के झंडे वाला जहाज एमवी केम प्लूटो को ड्रोन हमले से बचाया था। नौसेना ने उत्तर, मध्य अरब सागर सहित सभी अहम समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए जहाजों-विमानों की तैनाती बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed