फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Approved petition for Military worker wife in jail for 27 years

27 साल से जेल में बंद सैन्यकर्मी की पत्नी की याचिका मंजूर, चार हफ्ते में जवाब मांगा

Mon, 02 Apr 2018 05:18 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Apr 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
Approved petition for Military worker wife in jail for 27 years
सुप्रीम कोर्ट
हत्या के आरोप में पिछले 27 साल से जेल में बंद सैन्यकर्मी की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है। अपनी याचिका में महिला ने कहा है कि उसका पति अपने दो सहकर्मियों की हत्या के आरोप में करीब तीन दशकों से जेल की सजा काट रहा है, जबकि कोर्ट मार्शल में अब तक उसकी मौत की सजा पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और एएम खानविलकर ने लांस नायक देवेंद्र नाथ राय की पत्नी मिथिलेश राय की याचिका पर रक्षा मंत्रालय, सेना प्रमुख और अन्य को नोटिस भेजकर चार हफ्ते में जवाब मांगा है। लंबे समय से असमंजस में जेल में बंद 60 वर्षीय देवेंद्र राय की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। उसे 1991 में जेनरल कोर्ट मार्शल द्वारा मौत की सजा सुनाई गई थी। केंद्र सरकार ने भी उस पर मुहर लगा दी थी। 
विज्ञापन


राय ने उस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी। वर्ष 2000 में हाईकोर्ट ने दोषी ठहराये जाने को तो बरकरार रखा, लेकिन मौत की सजा को खारिज कर दिया था। केंद्र सरकार ने उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने 2006 में मामले को हाईकोर्ट को वापस कर दिया और उस पर नए सिरे से विचार करने को कहा। तब से यह मामला अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed