{"_id":"5c6d740abdec227374275edd","slug":"appointment-of-one-of-the-secretary-attached-with-priyanka-gandhi-has-been-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में प्रियंका के सलाहकारों की नियुक्ति, राहुल गांधी ने कर दी एक की छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवादों में प्रियंका के सलाहकारों की नियुक्ति, राहुल गांधी ने कर दी एक की छुट्टी
Wed, 20 Feb 2019 09:06 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी के सलाहकारों की नियुक्ति विवादों में आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस से नियुक्त हुए कुमार आशीष की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। कुमार के स्थान पर अब सचिन नाइक को प्रियंका गांधी का पूर्वी उत्तर प्रदेश का सलाहकार सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कुमार आशीष पर बिहार में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुमार आशीष को बिहार की इंटरमीडिएट की परीक्षा का पर्चा लीक कराने के मामले में कांग्रेस से निष्कासित भी किया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि कुमार आशीष की प्रियंका गांधी के साथ नियुक्ति के बाद मीडिया में उनके पेपर लीक कराने खबरें आने लगी थीं, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कदम उठाया। इसके साथ ही आशीष पर बिहार में ही शराब पीकर लड़की से छेड़खानी करने का भी आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
बात दें कल प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए तीन-तीन सचिवों की नियुक्ति हुई थी। हटाया गया कुमार आशीष पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में बंकीपुर से चुनाव भी लड़ चुका है।