फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Appointment letter can be made mandatory for all companies with strength of more than 10 employees

अब श्रमिकों को भी 'अपॉइंटमेंट लेटर' दिलाएगी मोदी सरकार

Sun, 26 Jun 2016 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Jun 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter can be made mandatory for all companies with strength of more than 10 employees
मजदूरों को मिलेगी सौगात - फोटो : Getty

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली केंद्र सरकार जल्द ही मजदूरों और अकुशल श्रमिकों को विशेष सौगात दे सकती है। अंग्रेजी अखबार 'द हिन्दू' के मुताबिक, सरकार जल्द एक प्रावधान करने जा रही हैं, जिसके तहत 10 से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों को अपने श्रमिकों को अपॉइंटमेंट लेटर देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


सरकार के इस फैसले के बाद उन करोड़ों मजदूरों का फायदा पहुंचेगा, जिनके साथ कंपनियां अक्सर धोखा करती हैं। सबसे ज्यादा नुकसान उन श्रमिकों को होता है, जो ठेकेदारों के पास काम करते हैं और उन्हें तय मानक अथवा कई बार उनके मेहनताना के मुताबिक पैसे नहीं दिए जाते। इस नए प्रस्ताव के मुताबिक उत्पादन, निर्माण, खनन व कुछ अन्य क्षेत्रों की कंपनियों को अपने सभी कर्मचारियों को ज्वाइनिंग से पहले ही अपॉइंटमेंट लेटर देना होगा।

विज्ञापन

कंपनियों की धोखाधड़ी भी थम जाएगी

Appointment letter can be made mandatory for all companies with strength of more than 10 employees
श्रमिकों को मिलेगा हक - फोटो : Getty
गौरतलब है कि किसी भी औद्योगिक विवाद में सबसे पहले अपॉइंटमेंट लेटर को ही महत्व दिया जाता है। ऐसी परिस्थितियों में कंपनियां यह कह कर किसी भी विवाद से अपना पल्ला झाड़ लेती है कि उन्होंने उस कर्मचारी को कभी अपॉइंटमेंट लेटर दिया ही नहीं इसलिए वह उनके कर्मचारी थे ही नहीं।

ऐसे में सरकार अगर इस नए फैसले को लागू करती है तो इससे लाखों श्रमिकों को राहत मिलेगी और उन्हें उनका हक भी आसानी से मिल पाएगा। इस फैसले से न केवल मजदूरों को आसानी से उनका हक मिल पाएगा बल्कि उन्हें इस बात की भी चिंता नहीं सताएगी कि कहीं कंपनी किसी कारण से उनका पैसा न रोक ले। 

श्रमिकों को किसी विवाद को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए भी अब सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोदी सरकार का यह फैसला लागू होने से कंपनियों को भी धोखाधड़ी करने से रोका जा सकेगा।


Published By: Amit Tiwari
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed