{"_id":"58a0e8814f1c1b5d36d8438a","slug":"appoint-interim-chairman-to-engage-with-infosys-founders-v-balakrishnan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस विवाद: वी बालाकृष्णन ने कहा- चेयरमैन सेशासाई दें इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंफोसिस विवाद: वी बालाकृष्णन ने कहा- चेयरमैन सेशासाई दें इस्तीफा
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Feb 2017 07:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएफओ वी बालाकृष्णन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनफोसिस के पूर्व सीएफओ वी बालाकृष्णन ने रविवार को चेयरमैन रामास्वामी सेशासाई से इस्तीफे की मांग की और कहा कि जल्द एक अंतरिम चेयरमैन की नियुक्ति हो, जो प्रभावी तरीके से कंपनी के संस्थापकों के साथ संवाद करे। बालाकृष्णन ने कहा कि चेयरमैन को कारपोरेट गवर्नेंस में हुई चूक की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि संस्थापकों ने कुछ मुद्दे उठाए थे। बोर्ड के लिए सही तरीका यह नहीं है कि वह प्रतिरोध का नजरिया रखे, बल्कि किसी न किसी को हर चूक के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसलिए मैंने सलाह दी है कि चेयरमैन इस्तीफा दें, एक अंतरिम चेयरमैन नियुक्त हों और संस्थापकों के साथ प्रभावी संवाद कर निष्कर्ष पर पहुंचा जाए। एजेंसी
विज्ञापन
मामले पर सेबी की सतर्क निगाह
अल्पमत शेयरधारकों व संस्थागत निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए बाजार नियामक सेबी इनफोसिस के घटनाक्रमों पर सतर्कता के साथ नजर रखे हुए है और उसने शेयरबाजारों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले की मीडिया रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण लेते रहें। यह बात सेबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही।
विज्ञापन