{"_id":"68ac74ebfd0d4d01a90a30b9","slug":"applications-sought-chaudhary-charan-singh-awards-honors-will-be-given-in-these-categories-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ch. Charan Singh: चौधरी चरण सिंह अवार्ड्स के लिए लोगों से मांगे गए आवेदन, इन वर्गों में मिलेगा सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ch. Charan Singh: चौधरी चरण सिंह अवार्ड्स के लिए लोगों से मांगे गए आवेदन, इन वर्गों में मिलेगा सम्मान
Mon, 25 Aug 2025 08:06 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान में किसान ट्रस्ट द्वारा दिया जाने वाला सम्मान 'चौधरी चरण सिंह अवार्ड्स' इस वर्ष 20 दिसंबर को दिया जाएगा। किसान ट्रस्ट यह सम्मान समारोह चौधरी चरण सिंह जी की जयंती (23 दिसम्बर) के उपलक्ष में हर साल दिसम्बर माह में आयोजित करता है। अवार्ड्स के इस दूसरे संस्करण में कृषि रत्न, सेवा रत्न और कलम रत्न श्रेणी में चार अवार्ड दिये जायेंगे। संस्था ने इसके लिए लोगों से आवेदन देने के लिए कहा है। इन अवार्ड्स के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
संस्था से जुड़े लोगों के अनुसार, किसान ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष नॉमिनेशन की प्रक्रिया के माध्यम से जनता से मिले सुझावों के आधार पर चयनित व्यक्तियों या संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है। इस प्रक्रिया में तीनों श्रेणियों के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को उपरोक्त क्षेत्रों में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए नामांकित कर सकता है।
विज्ञापन