फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Appeal of Panchayat Parishad: fulfill the dream of prosperous rural India, Rajiv Gandhi gave power to the farmers

पंचायत परिषद की अपीलः पूरा करें समृद्ध ग्रामीण भारत का स्वप्न, राजीव गांधी ने किसानों को दी थी ताकत

Sat, 21 Aug 2021 09:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 21 Aug 2021 09:35 PM IST
सार

अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए यह अपील की। राजीव गांधी ने ही 73 वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाया था। 
 

विज्ञापन
Appeal of Panchayat Parishad: fulfill the dream of prosperous rural India, Rajiv Gandhi gave power to the farmers
राजीव गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी समृद्ध भारत का स्वप्न देखते थे। ग्रामीण भारत को शक्ति और किसानों को आर्थिक शक्ति प्रदान करने के लिए ही उन्होंने 73वें संविधान संशोधन के जरिए देश में पंचायतों को ताकत देने का काम किया था। उनके असमय देहावसान का नुकसान पूरे देश को उठाना पड़ा। अगर राजीव गांधी जीवित होते तो संभवतः देश का ग्रामीण जनजीवन और अन्नदाता किसान आज ज्यादा बेहतर स्थिति में होता। 

विज्ञापन


ये विचार अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए व्यक्त किया। देश में पंचायतों को मजबूत करने वालों में सर्वप्रमुख भूमिका निभाने वाले बलवंत राय मेहता द्वारा स्थापित अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक चौहान ने कहा कि आज देश का किसान अनेक समस्याओं को झेल रहा है। उसकी बात किसी भी स्तर पर नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन


अगर राजीव गांधी का पंचायतों को ताकत देने का स्वप्न अपने असली अर्थों में साकार हो पाया होता तो शायद आज किसान बेहतर स्थिति में होता। संस्था ने पूर्व प्रधानमंत्री की याद में पर्यावरणकर्मी पीपल बाबा को पर्यावरण सुरक्षा हेतु काम करने के लिए पुरस्कार भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed