{"_id":"5d1e02a68ebc3e3c962844d0","slug":"appeal-filed-in-supreme-court-for-filling-the-vacancies-of-judges-in-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में जजों की रिक्तियां भरने की गुहार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाईकोर्ट में जजों की रिक्तियां भरने की गुहार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
Thu, 04 Jul 2019 07:14 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 04 Jul 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर देशभर के सभी हाईकोर्ट में जजों की रिक्तियां भरने का निर्देश देने की गुहार की गई है। याचिका यूथ बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दायर की गई है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि सभी हाईकोर्ट को रिक्तियां को भरने का निर्देश दिया जाए। साथ ही याचिका में हाईकोर्ट में जजों की अधिकतम तय संख्या सीमा को बढ़ाने की गुहार की गई है। ऐसा इसलिए जरूरी है कि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। सभी लोगों को मौलिक अधिकार है कि उन्हें न्याय मिले। लेकिन जजों के पद रिक्त होने के कारण लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट में करीब 39 फीसदी पद रिक्त हैं। इस वजह से लंबित मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। साथ ही जनसंख्या भी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में जरूरी है कि जजों की अधिकतम तय संख्या सीमा भी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन