फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   app said Bharatiya Janata Party plot to assassinate of chief minister Arvind Kejriwal

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रची मुख्यमंत्री केजरीवाल की हत्या की साजिश :AAP

Wed, 21 Nov 2018 06:35 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
app said Bharatiya Janata Party plot to assassinate of chief minister Arvind Kejriwal
मनीष सिसोदिया - फोटो : PTI
मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कल दिल्ली सचिवालय में एक अनिल शर्मा नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर जानलेवा हमला किया, उनकी आंखों में मिर्ची का पाउडर डालने की कोशिश की, और उनके मुहं पर घूसा मारने की कोशिश की, जिसमे उनका चश्मा टूट गया। ये कोई इत्तेफाक नहीं है बल्कि भाजपा द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत एक प्रयोजिस षड्यंत्र है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अनिल शर्मा ने कबूल किया की अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मेरा टारगेट हैं। अनिल शर्मा की फेसबुक पेज को देखने पर पता चला की वो भाजपा के द्वारा भेजा गया है। फेसबुक पेज पर साफ तौर पर लिखा हुआ है कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है। फेसबुक पह पर भी उसने अरविन्द केजरीवाल के लिए गन्दी गन्दी गलियां लिखी हुई हैं। इससे पहले भी अरविन्द केजरीवाल पर कई बार हमले हुए हैं, और हर बार हमलावर का भाजपा से कोई न कोई सम्बन्ध निकला है
विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान मनीष सिसोदिया ने कल के हादसे का वीडियो दिखाया जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से यह अनिल शर्मा नामक व्यक्ति अरविन्द केजरीवाल के पास आता है और पैर छूने के बहाने से उनपर हमला करता है। वीडियो के साथ मनीष सिसोदिया ने अनिल शर्मा के फेसबुक पेज की कुछ फोटोज भी दिखाई जिसको देखकर साफ़ पता चलता है कि वो भाजपा का कार्यकर्त्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने फेसबुक पेज पर साफ साफ़ लिखा हुआ है “मेम्बर ऑफ़ बीजेपी बिजनेस”, अर्थात भाजपा से जुड़ा हुआ है। उसके फेसबुक पेज के पिछले एक महीने की पोस्ट हमने देखी हैं जिसमे उसने भाजपा की खूब तारीफ की है, और जगह जगह अरविन्द केजरीवाल को गन्दी गन्दी गलियां लिखी हुई है। उसकी जेब से मिले आईडी कार्ड मिला है उसपर जो पता है, वो भाजपा के विधायक (पूर्व) और NDMC के चेयरमैन करण सिंह तंवर के घर के पास का है। ये सारे तथ्य इस बात की और इशारा करते हैं की इस व्यक्ति के भाजपा के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध हैं, और भाजपा के इशारे पर ही इस षड्यंत्र को अंजाम दिया गया।

app said Bharatiya Janata Party plot to assassinate of chief minister Arvind Kejriwal
मनीष सिसोदिया - फोटो : PTI
एक और वीडियो दिखाते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस विडिओ में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हमलावर अनिल शर्मा कबूल कर रहा है कि अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मेरे टारगेट है, और दिल्ली पुलिस कितने प्यार से उसे भईया, बेटा करके उसकी खातिरदारी सी कर रही है! भाजपा के गुंडे, भाजपा के हमलावर क्या दिल्ली पुलिस के लिए भईया और बेटे हैं।

ये बड़े ही शर्म की बात है कि दिल्ली पुलिस के कर्मियों के सामने उस व्यक्ति अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री पर हमला किया, उनकी आँख में मिर्च का पाउडर डालने की कोशिश की, हर जगह मीडिया में CCTV फुटेज दिखाई जा रहे हैं, और घटना के बाद दिल्ली की बेशर्म पुलिस का बयान आता है कि वो व्यक्ति हमले के मकसद से नहीं आया था! अनिल शर्मा अपनी शिकायत लेकर सचिवालय के PGMS डिपार्टमेंट में आया था, और मिर्च पाउडर का पैकेट उसकी जेब में रखा हुआ तो जो अरविन्द केजरीवाल के पैर छूते समय उसकी जेब से गिर गया!

ये वही दिल्ली पुलिस है जो केवल एक झूठी शिकायत पर मुख्यमंत्री के घर में काला चश्मा लगाकर फ़िल्मी हीरो की तरह तलासी के लिए घुस जाती है! ये बड़ी ही दुखद बात है की दिल्ली की निकम्मी पुलिस इतने बड़े षड्यंत्र को महज़ एक इत्तेफाक बता रही है।

भाजपा के द्वारा चयनित उप-राज्यपाल साहब पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, की 24 घंटे बीत चुके हैं इस घटना को हुए, और भाजपा के पक्ष में छोटी छोटी सी चीजों पर ट्वीट करने वाले उप-राज्यपाल साहब ने इस घटना की निंदा तक नहीं की, एक बयान तक नहीं आया उनकी तरफ से, इससे ये साबित होता है की इस षड्यंत्र के बारे में उप-राज्यपाल साहब को भी खबर थी।

मनीष सिसोदिया ने बताया की घटना के बाद भाजपा सरकार के केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को फ़ोन करके घटना के बारे में पुछा और कहा की आप पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा दीजिए। ये बड़ा ही आश्चर्यजनक है की देश का गृह मंत्री जिनके अधीन दिल्ली की पुलिस आती है, और सारी घटना उनकी पुलिस के सामने हुई, वो गृह मंत्री एक प्रदेश के मुख्यमंत्री से कह रहा है की आप अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दीजिए।

पहले भाजपा ने अलग अलग तरीकों से दिल्ली सकरार द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को रोकने की कोशिश की, अफसरों को डराया, सीबीआई की रेड करवाई, और जब किस भी तरह से ये मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के काम को नहीं रोक पाए तो अब इन्होने ये हथकंडा अपनाया है! इस पूरे घटना क्रम में साफ़-साफ़ दिख रहा है की भाजपा के शीर्ष स्तर के नेताओं द्वारा अरविन्द केजरीवाल जी की हत्या की साजिश रची जा रही है! 

मीडिया के माध्यम से मनीष सिसोदिया ने भाजपा को चेतावनी दी की अगर तुम्हारे अन्दर दम हैं तो दिल्ली की जनता के काम करके दिखाओ, ये इस तरह की ओछी हरकते करना बंद करो! अगर भाजपा को लगता है की ऐसे हमले करवाकर वो हमें डरा सकती है तो करा ले जितने हमले कराने हैं, हम दिल्ली की जनता के लिए काम कर रहे थे, और करते रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed