{"_id":"58e427ff4f1c1bf0125b5431","slug":"app-based-cab-to-be-found-at-railway-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन से घर तक पहुंचाएगा रेलवे, मिलेगी एप आधारित कैब ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्टेशन से घर तक पहुंचाएगा रेलवे, मिलेगी एप आधारित कैब
नवनीत शरण / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Apr 2017 04:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे अपने यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था में जुटा है। रेल प्रशासन इसके लिए एप आधारित कैब का सहारा लेगा। रेलवे स्टेशनों पर उतरने वाले यात्री अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए कैब से सफर कर सकेंगे। सभी रेल मंडल को आदेश दिया गया है कि स्टेशनों पर संविदा आधारित कैब संचालकों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराए।
अगर आपने एप के माध्यम से टैक्सी बुक की है तो आपको सामान ढोकर दूर तक जाने या कुलियों को अतिरिक्त पैसा देकर स्टेशन परिसर के बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। एप आधारित टैक्सी यात्रियों के लिए स्टेशन की पार्किंग में ही मौजूद रहेगी। रेलवे अपने परिसर में उन्हें जगह देगा, ताकि यात्री आराम से अपने घर तक पहुंच सके। रेल मंत्रालय का मानना है कि एप बेस्ड कैब सर्विस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर (नॉन फेयर रेवेन्यू) रंजन पी ठाकुर की तरफ से रेलवे के सभी जोन को पत्र लिखकर एप आधारित टैक्सी वालों के लिए रेलवे के सर्कुलर पर टेंडर निकालने का मसवरा दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि बंगलूरू रेल मंडल में इसे प्रयोग किया जा रहा।
विज्ञापन
यात्रियों को तो इससे फायदा है ही साथ ही रेलवे को भी 51 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। लिहाजा ओला-उबर सरीखे एप आधारित टैक्सी संचालकों को कियोस्क व पार्किंग की सुविधा के लिए टेंडर निकाला जाए। यह सुविधा बहाल होने पर स्टेशनों पर ऑटो और काली-पीली टैक्सी वालों की मनमानी से यात्रियों को निजात मिल सकेगा और यात्री ट्रेन से उतरने के बाद घर तक आराम से पहुंच सकेंगे।