फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   APAR process of Central Civil Service personnel for the year 2020-21 can now be completed by 31 December 2021

कोरोना काल में केंद्रीय कर्मी अपने करियर की न करें चिंता: 'वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट' का जरूर मिलेगा फल!

Fri, 16 Apr 2021 01:28 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 16 Apr 2021 01:28 PM IST
सार

सरकार ने वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट यानी 'एपीएआर' को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। कोरोना के चलते देरी होने से सेंट्रल सिविल सर्विस के कार्मिकों की साल 2020-21 की 'एपीएआर' प्रक्रिया अब 31 दिसंबर 2021 तक पूरी की जा सकेगी...

विज्ञापन
APAR process of Central Civil Service personnel for the year 2020-21 can now be completed by 31 December 2021
सरकारी कर्मचारी - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में केंद्रीय कर्मियों को अपने करियर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। सेंट्रल सिविल सर्विस के ए, बी और सी श्रेणी वाले अधिकारियों एवं दूसरे स्टाफ को 'वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट' का फल अवश्य मिलेगा। सरकार ने वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट यानी 'एपीएआर' को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। केंद्र सरकार के कई विभागों में यह मूल्यांकन रिपोर्ट 31 मार्च तक जमा करा दी जाती है, लेकिन अब कोरोना संक्रमण की वजह से इस प्रक्रिया में देरी हो गई है। सेंट्रल सिविल सर्विस के कार्मिकों की साल 2020-21 की 'एपीएआर' प्रक्रिया अब 31 दिसंबर 2021 तक पूरी की जा सकेगी।

विज्ञापन

डीओपीटी द्वारा आदेशों के तहत, इस बार 'एपीएआर' की प्रक्रिया में कई बदलाव किए जा रहे हैं। इन्हें 'वन टाइम छूट' का नाम दिया गया है। किसी भी सूरत में 31 दिसंबर 2021 के बाद इस प्रक्रिया को लेकर कोई सुनवाई नहीं होगी। मतलब, यह प्रक्रिया उक्त अवधि तक पूरी करनी पड़ेगी। एपीएआर की रिपोर्टिंग के दौरान अगर किसी कार्मिक का कमेंट रिकॉर्ड नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी ओवरऑल रिकॉर्ड एवं खुद के मूल्यांकन के द्वारा एपीएआर प्रक्रिया को अंतिम रूप दे सकता है। यह केवल उन कार्मिकों के लिए रहेगा, जिन्होंने समय पर अपनी रिपोर्ट जमा करा दी है। कार्मिकों को 31 मई तक खाली फार्म मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीओपीटी ने यह प्रावधान किया है कि सभी कार्मिक 30 जून तक स्व-मूल्यांकन फार्म भरकर उसे रिपोर्टिंग अफसर के पास जमा करा देंगे। रिपोर्टिंग अधिकारी उस फार्म को समीक्षा करने वाले अफसर के पास 31 जुलाई तक भेज देगा। समीक्षा अधिकारी अपने कमेंट्स लिखकर उस रिपोर्ट को विभाग की एपीएआर सेल और स्वीकार्य प्राधिकरण के पास जमा कराएगा। यहां पर अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 तय की गई है। स्वीकार्य अथॉरिटी को 30 सितंबर तक मूल्यांकन करना होगा। यदि कहीं पर स्वीकार्य अथॉरिटी नहीं है तो वहां 10 सितंबर तक एपीएआर का प्रकटीकरण करना पड़ेगा। वहां पर स्वीकार्य अथॉरिटी है तो 10 अक्तूबर तक रिपोर्ट का प्रकटीकरण हो सकेगा। इसी तरह कुछ अन्य प्रक्रियाओं से गुजरते हुए एपीएआर की फाइनल प्रक्रिया 31 दिसंबर 2021 तक पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed