फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ap cm Chandrababu Naidu sends SOS to Urjit Patel, gets Rs 2,420 crore cash for Andhra Pradesh

आंध्र के सीएम ने रिजर्व बैंक के गर्वनर से मांगे 2420 करोड़ नगद रुपए

Sat, 03 Dec 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Dec 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
ap cm Chandrababu Naidu sends SOS to Urjit Patel, gets Rs 2,420 crore cash for Andhra Pradesh
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : getty
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बेशक बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में शामिल हुए थे जिसका उद्देश्य देश को डिजिटल इकोनामी की तरफ मोड़ना और कैशलेश ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना था। लेकिन इसके बावजूद चंद्रबाबू नायडू उस दिन कुछ परेशान थे। 
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू की परेशानी का आलम इससे समझा जा सकता था कि उन्होंने इस उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होने के कुछ ही घंटो के बाद आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को संदेश भेज आपात सहायता की मांग की जिससे आंध्र प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर 'कैशलेस' न हो और बैंको से अपनी तनख्वाह निकाल सके।
विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर ने नायडू की इस अपील पर तुरंत ध्यान देते हुए चार्टेड प्लेन से 2,420 करोड़ रुपये विशाखापत्तनम और तिरूपति शुक्रवार को भेजे। चंद्रबाबू नायडू ने बताया, 'हम सड़क से पैसों को प्रदेश के दूसरे भागों में भेजने का प्रयास कर रहें हैं। हमने बैंको से कहा हैं कि वो समाज के सभी वर्गों के लिए कैश उपलब्ध रखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के जिन जिलों में ज्यादा दिक्कत है वहां 240 करोड़ रुपये और अन्य जिलों में 160 करोड़ रुपए भेजा गया है।


तेलंगाना को भी मिलेगा 1,600 करोड़ रुपए
नकदी की तंगी से जूझ रहे तेलंगाना के बैंको के लिए एक अच्छी खबर है। आरबीआई इसी हफ्ते तेलंगाना को 1,600 करोड़ रुपए की मदद भेज रहा है, जिससे कर्मचारियों को तनख्वाह मिलने के बाद बैंको पर आने वाले दबाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed