{"_id":"658562d1de3b1803140f82f7","slug":"anurag-thakur-took-a-dig-at-rahul-gandhi-that-he-is-immature-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'राहुल गांधी अपरिपक्व और अलोकतांत्रिक', सभापति की मिमिक्री का वीडियो बनाने पर अनुराग ठाकुर का कटाक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'राहुल गांधी अपरिपक्व और अलोकतांत्रिक', सभापति की मिमिक्री का वीडियो बनाने पर अनुराग ठाकुर का कटाक्ष
Fri, 22 Dec 2023 03:50 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 03:50 PM IST
सार
राहुल गांधी पर भाजपा आक्रामक दिखाई दे रही है। बीते कुछ दिनों पहले सभापति की मिमिक्री का वीडियो बनाए जाने पर भाजपा ने राहुल गांधी की निंदा की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने वो किया जो उन्हें नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने पर चर्चा की। साथ ही कई नेताओं, कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत करने का आग्रह किया, जिसमें नेताओं ने अनुरोध किया कि वह पूर्व से पश्चिम तक एक भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन करें। वहीं भाजपा उन्हें सभापति जगदीप धनखड़ मिमिक्री मामले में घेरते नजर आ रही है।
राहुल गांधी अपरिपक्व और अलोकतांत्रिक- अनुराग
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीखी टिप्पणी की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को अपरिपक्व, अलोकतांत्रिक, अगंभीर व्यक्ति करार दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे वे संसद के अंदर हो या बाहर हर जगह वे अपरिपक्वता दिखाते हैं। साथ ही उनके कार्य और भाषण अलोकतांत्रिक होते हैं। उनकी कई बार आलोचना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में ही नहीं आते थे, सिर्फ मोबाइल पर ही रहते थे।
अनुराग बोले, सभापति का मजाक बना रहे थे राहुल गांधी
टीएमसी सांसद द्वारा सभापति की मिमिक्री का वीडियो रिकॉर्ड किए जाने पर राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने जो किया उसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। अगर एक सांसद ने गलत काम किया है तो आपको उन्हें रोकना चाहिए था, लेकिन वह भी उन लोगों के साथ शामिल हो गए जिन्होंने गलत काम किया था। हद तो तब हो गई जब उन्होंने माफी मांगने के बजाए उन्हीं पर गंभीर आरोप लगा डाले। उन्होंने कहा कि जो नहीं करना चाहिए था वो राहुल गांधी ने किया।

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On Congress leader Rahul Gandhi, Union Minister Anurag Thakur says, "Rahul Gandhi is immature, non-serious and undemocratic. Whether inside the house or outside, this is shameful... Either by his actions or his speech, he has been criticised multiple… pic.twitter.com/jUMpitoN7l
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 22, 2023