फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur says, Union Cabinet approves establishment of a Central University in Ladakh, LIIDCO and Pli

एलान: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत कई परियोजनाओं को दी मंजूरी

Thu, 22 Jul 2021 03:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 22 Jul 2021 03:28 PM IST
सार

इसके तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 750 करोड़ की लागत से सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। ये यूनिवर्सिटी वहां अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक मॉडल का कार्य करेगी।

विज्ञापन
Anurag Thakur says, Union Cabinet approves establishment of a Central University in Ladakh, LIIDCO and Pli
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

देश में पेगासस जासूसी मामले पर हो रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 750 करोड़ की लागत से सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। ये यूनिवर्सिटी वहां अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक मॉडल का कार्य करेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लद्दाख इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (LIIDCO) की स्थापना को भी मंजूरी दी है।

विज्ञापन


इन परियोजनाओं के तहत इंटीग्रेटेड बहुउद्देशीय कॉर्पोरेशन की स्थापना का निर्णय भी लिया गया है। ये कॉर्पोरेशन लद्दाख में पर्यटन, उद्योग, परिवहन सुविधाओं के विकास और स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की मार्केटिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में करेगा। इसके साथ ही सरकार ने पांच वर्षों में 6,322 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन के साथ स्पेशलिटी स्टील के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दी है। सरकार के अनुसार इस परियोजना से उत्पादन बढ़ेगा, आयात कम होगा। कुल मिलाकर 39625 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होगा। लगभग 5.25 रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


यह फैसला युवाओं के हक में: पीएम मोदी 
वहीं इस घोषणा पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज कैबिनेट द्वारा लिया गया फैसला लद्दाख का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगा और वहां के गतिशील युवाओं को कई अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed