फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur Appeal to opposition with folded hands to join debate in Parliament on Manipur Latest Update

संसद: 'महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर न करें राजनीति, चर्चा में भाग लें', विपक्ष से अनुराग ठाकुर की अपील

Sun, 23 Jul 2023 04:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Jul 2023 04:47 PM IST
सार

Parliament: अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार दर्दनाक हैं। चाहे पीड़ित किसी भी राज्य से हों, ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना राज्य की जिम्मेदारी है। हम इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Anurag Thakur Appeal to opposition with folded hands to join debate in Parliament on Manipur Latest Update
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में हिंसा को लेकर संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बरकरार रहने के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को विपक्षी दलों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर इस मुद्दे पर बहस में शामिल होने की अपील करता हूं। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष से पूर्वोत्तर राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन

विपक्ष की मांग- मणिपुर मुद्दे पर संसद में बयान दें पीएम
दरअसल, मणिपुर के हालात पर विपक्षी दलों ने सोमवार को संसद में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर चर्चा शुरू करने से पहले संसद में बयान दें। वहीं, सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह बोलेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'हम राज्यों में हुई घटनाओं पर चर्चा के लिए तैयार'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार दर्दनाक हैं। चाहे पीड़ित किसी भी राज्य से हों, ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना राज्य की जिम्मेदारी है। हम इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं। राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और मणिपुर जैसे राज्यों में हुई इन घटनाओं को लेकर हम सजग हैं और चर्चा के लिए तैयार हैं।
 

विज्ञापन

'चर्चा में शामिल होने के लिए कुछ नहीं करता विपक्ष'
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सदन में इस पर अच्छी चर्चा हो, जिसमें सभी राजनीतिक दल भाग लें। किसी को भी बहस से भागना नहीं चाहिए। मेरा विपक्ष से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि वे चर्चा से न भागें। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को ऐसे मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। मणिपुर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष चर्चा में बने रहने के लिए यह सब करता है, लेकिन चर्चा में शामिल होने के लिए कुछ नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed