फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur alleged that Rahul Gandhi's programs abroad are organized by anti-India people

Politics: 'राहुल गांधी के विदेश में कार्यक्रम भारत विरोधी ताकतों द्वारा आयोजित'; अनुराग ठाकुर ने लगाए आरोप

Thu, 29 Jun 2023 10:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 29 Jun 2023 10:15 PM IST
सार

राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश को बताना चाहिए कि ऐसे तत्व उनके साथ क्यों जुड़े हैं। ठाकुर मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के पर भाजपा के अभियान 'संपर्क से समर्थन' से इतर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
Anurag Thakur alleged that Rahul Gandhi's programs abroad are organized by anti-India people
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश में 'भारत विरोधी ताकतें' कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम करवाती हैं। ये ताकतें देश के खिलाफ एजेंडा चलाती हैं। इस दौरान उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश को बताना चाहिए कि ऐसे तत्व उनके साथ क्यों जुड़े हैं। बता दें कि इससे एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा था। 

विज्ञापन


राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश को बताना चाहिए कि ऐसे तत्व उनके साथ क्यों जुड़े हैं। ठाकुर मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के पर भाजपा के अभियान 'संपर्क से समर्थन' से इतर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, जब राहुल गांधी विदेश दौरे पर जाते हैं तो कांग्रेस बेनकाब हो जाती है। उनके कार्यक्रमों को वही लोग करवाते हैं, जिनके नाम भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वाले संगठनों से जुड़े हैं। ऐसे संगठन भारत को तोड़ने की बात करने वालों की आर्थिक सहायता करते हैं।
विज्ञापन


ठाकुर ने दावा किया, शाहीन बाग मामले में भारत के खिलाफ जहर उगलने वालों की मदद की गई। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की तारीफ करने वाले राहुल गांधी का समर्थन करते हैं और उनके कार्यक्रम करवाते हैं। ठाकुर ने पूछा, मेरा सवाल राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से है कि ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें भारत विरोधी ताकतों से समर्थन और सहायता लेनी पड़ती है। उनके निमंत्रण स्वीकार करने पड़ते हैं और उनके मंच पर राहुल गांधी देश के खिलाफ आवाज उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहब्बत की दुकान खोलने को उतावले रहते हैं राहुल: पात्रा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार ने मणिपुर में स्थिति को संवेदनशील बना दिया। पात्रा ने कहा राहुल हमेशा अपनी 'मोहब्बत की दुकान' खोलने को उतावले रहते हैं। उन्होंने कहा, मणिपुर के दौरे पर गए गांधी के विरोध में राज्य के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पात्रा ने कहा कि कई छात्र संघों, नागरिक संगठनों और महिला संगठनों ने राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed