फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ants in the plane: Air India flight going to London had to be canceled, later passengers departed from another plane

विमान में चीटियां : एयर इंडिया की लंदन जा रही उड़ान करना पड़ी रद्द, बाद में दूसरे विमान से रवाना हुए यात्री

Mon, 06 Sep 2021 06:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 06 Sep 2021 06:14 PM IST
सार

एयर इंडिया के जिस विमान की बिजनेस क्लास में चीटियां मिली उसमें भूटान के युवराज भी सवार थे। दिल्ली एयरपोर्ट से टेक-ऑफ के ठीक पूर्व यह वाकया हुआ। 
 

विज्ञापन
Ants in the plane: Air India flight going to London had to be canceled, later passengers departed from another plane
सांकेतिक चित्र - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट संख्या AI-111 को सोमवार को बिजनेस क्लास की सीटों पर चीटियां नजर आने के कारण रद्द करना पड़ा। 

विज्ञापन


विमान के उड़ान भरने के ऐन वक्त पर यात्रियों की नजर चीटियों पर पड़ी तो खलबली मच गई। एयर इंडिया ने तत्काल इस विमान का टेक-ऑफ निरस्त किया। इसके बाद दूसरे विमान से यात्रियों को रवाना किया गया। इस विमान में भूटान के युवराज भी सवार थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान को सोमवार दोपहर दो बजे आईजीआई हवाईअड्डे से रवाना होना था, उसी वक्त विमान की बिजनेस क्लास सीटों पर यात्रियों को चींटियों के झुंड नजर आए।  इसके बाद यह उड़ान तीन घंटे से अधिक समय तक लेट हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एआई-111 उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे से दोपहर दो बजे के निर्धारित समय के बजाय शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई।


सूत्रों के मुताबिक, विमान के लंदन के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले बिजनेस क्लास के एक हिस्से में चींटियां पाई गईं। इस कारण यात्रियों को दूसरे बोइंग 787-8 में बैठाया गया। इस मामले पर बयान के लिए समाचार एजेंसी पीटीआई ने एयर इंडिया से संपर्क किया, लेकिन विमानन कंपनी का कोई जवाब नहीं मिला। 

पहले विमान में चमगादड़ उड़ता दिखा था
ऐसी ही घटना गत 27 मई को  एयर इंडिया की अमेरिका के नेवार्क की उड़ान के दौरान हुई थी। दिल्ली से उड़ान भरने के बाद चालक दल को विमान के अंदर एक चमगादड़ को उड़ता दिखाई दिया। इसके बाद पायलटों ने तत्काल एटीसी से संपर्क कर इस बारे में सूचित किया। इस पर विमान को पुन: एयरपोर्ट पर लाया गया। विमान से सभी यात्रियों को उतारने के बाद विमान में दवा का छिड़काव किया गया। इससे चमगादड़ की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed