फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antilia Scorpio case LIVE update : NIA seizes Innova car Mumbai Police in connection with Antilia case Sachin Vaze mansukh hiren sanjay raut shivsena Bjp

एंटीलिया मामले में बड़ा खुलासा : स्कॉर्पियो को पार्क कर जिस इनोवा में भागा था संदिग्ध, वो मुंबई पुलिस की निकली

Sun, 14 Mar 2021 02:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 14 Mar 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Antilia Scorpio case LIVE update :  NIA seizes Innova car  Mumbai Police in connection with Antilia case Sachin Vaze mansukh hiren sanjay raut shivsena Bjp
मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली गाड़ी - फोटो : Video Grab

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो को पार्क कर संदिग्ध आरोपी जिस इनोवा से फरार हुआ था, वो मुंबई क्राइम ब्रांच की थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 फरवरी को एंटीलिया के बाहर दो कारें एक स्कॉर्पियो और दूसरी इनोवा पहुंचीं थीं। चाकल स्कॉर्पियो को छोड़कर इनोवा गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखने के बाद इनोवा को मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी  (एनआईए) के कार्यालय लाया गया। बताया जा रहा है कि यह इनोवा कार मुंबई क्राइम ब्रांच की थी।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के कई और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज 
मुकेश अंबानी के घर के बाहर से बरामद हुई संदिग्ध कार के मामले में सचिन वाझे की टीम में शामिल कई अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। मुंबई पुलिस के क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के चार सदस्य जोकि वाझे की टीम का हिस्सा थे, पूछताछ के लिए आज एनआईए ऑफिस पहुंचे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी रियाज काजी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन







एनआईए की कार्रवाई पर भड़के राउत 
क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे पर एनआईए की कार्रवाई के बाद शिवसेना नेता और संजय राउत भड़क गए। राउत ने वाजे को एक ईमानदार और सक्षम अधिकारी करार दिया। संजय राउत ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एंटीलिया के बाहर कार में मिली जिलेटिन की छड़ों की जांच मुंबई पुलिस की जिम्मेदारी थी, इसके लिए किसी राष्ट्रीय एजेंसी की कोई जरूरत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed