{"_id":"60547dba176c50517b4c78e4","slug":"antilia-case-team-of-forensic-experts-from-pune-reached-nia-office-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीलिया केस: पुणे से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मुंबई में एनआईए के दफ्तर पहुंची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंटीलिया केस: पुणे से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मुंबई में एनआईए के दफ्तर पहुंची
Fri, 19 Mar 2021 04:02 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 19 Mar 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
एंटीलिया केस: सचिन वाजे और मनसुख हिरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरी एसयूवी मिलने के मामले में पुणे स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की छह सदस्यीय एक टीम शुक्रवार को मुंबई में एनआईए के कार्यालय पहुंची। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे से फॉरेंसिक विशेषज्ञ दो कारों से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के दफ्तर पहुंचे। हालांकि, उनके आने के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
अंबानी के घर के पास से 25 फरवरी को मिली विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो की जांच मुंबई के कलिना स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला कर रही है। इसी प्रयोगशाला में ठाणे के व्यवसायी और एसयूवी के मालिक मनसुख हिरेन के विसरा नमूनों की भी जांच की जा रही है। बता दें हिरेन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पांच मार्च को मिला था। विस्फोटक से भरी एसयूवी की बरामदगी के मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार को वाजे की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि एनआईए ने अभी तक पांच वाहनों को जब्त किया है। इनमें एक स्कॉर्पियो, एक इनोवा, दो मर्सिडीज और एक टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो शामिल हैं। मुठभेड़ विशेषज्ञ वाजे व्यवसायी हिरेन की मौत के मामले में भी जांच के घेरे में हैं। मामले की जांच महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता कर रहा है। उल्लेखनीय है कि हिरेन की पत्नी ने उनकी मौत के मामले में वाजे के संलिप्त होने का संदेह जताया है।
विज्ञापन