{"_id":"6074d2f48ebc3e590d66cbcc","slug":"antilia-case-assistant-police-inspector-riyaz-kazi-suspended-after-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीलिया केस: गिरफ्तारी के बाद सहायक पुलिस इंस्पेक्टर रियाज काजी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंटीलिया केस: गिरफ्तारी के बाद सहायक पुलिस इंस्पेक्टर रियाज काजी निलंबित
Tue, 13 Apr 2021 04:38 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 13 Apr 2021 04:38 AM IST
सार
- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा, हर शुक्रवार स्थानीय शस्त्र इकाई के समक्ष पेश होने का दिया आदेश
विज्ञापन
court
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहायक पुलिस इंस्पेक्टर रियाज काजी को सोमवार को सेवा से निलंबित कर दिया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार मिलने व मनसुख हिरेन हत्या मामले में रविवार को काजी को गिरफ्तार किया था। काजी पर सचिन वाजे के साथ मिलकर साजिश रचने व सुबूत मिटाने का आरोप है।
विज्ञापन
हर शुक्रवार स्थानीय शस्त्र इकाई के समक्ष पेश होने का दिया आदेश
एसीपी (शस्त्र इकाई) वीरेंद्र मिश्रा ने सोमवार को काजी के निलंबन का आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि काजी को निजी कार्य भी नहीं कर सकता, अगर आदेश का उल्लंघन होता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
काजी को हर शुक्रवार स्थानीय शस्त्र इकाई के समक्ष हाजिरी लगाने को कहा गया है। गिरफ्तारी के बाद काजी को कोर्ट ने 16 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया था। इससे पहले, मामले में नाम आने के बाद काजी को क्राइम ब्रांच से भी हटा दिया गया था।
विज्ञापन