फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antilia bomb scare case: After taking probe from ATS to NIA, Uddhav Thackeray says there is something Fishy Over Probe Into Mansukh hiren case

एंटीलिया केस: जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपे जाने पर उद्धव ने कहा- कुछ तो गड़बड़ है

Mon, 08 Mar 2021 08:37 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Antilia bomb scare case: After taking probe from ATS to NIA, Uddhav Thackeray says there is something Fishy Over Probe Into Mansukh hiren case
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक से लदा वाहन मिलने के मामले में एनआईए द्वारा जांच की जिम्मेदारी संभालने पर सोमवार को कहा कि कुछ तो गड़बड़ है।

विज्ञापन


ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि सरकार आती-जाती रहती है लेकिन आधिकारिक प्रशासनिक तंत्र वही रहता है और हर किसी को इस पर विश्वास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एटीएस हीरेन की मौत की जांच जारी रखेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष को राज्य के तंत्र में कोई भरोसा नहीं है और वह दिखाना चाहता है कि तंत्र काम नहीं कर रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसा है तो वह क्यों मांग कर रही है कि राज्य सरकार ईंधन पर कर घटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष डेलकर की मौत पर चुप क्यों है
ठाकरे ने कहा कि राज्य की पुलिस लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की कथित आत्महत्या की जांच करवाएगी और गुनहगारों को दंडित किया जाएगा।

दादरा और नागर हवेली से सात बार के सांसद डेलकर 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव पर स्थित एक होटल में मृत पाए गए थे।

ठाकरे ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र की शासन व्यवस्था केंद्र के जिम्मे हैं। हम इस मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाएंगे। सात बार के सांसद ने जान दे दी, मुझे आश्चर्य है कि विपक्ष इस पर चुप क्यों है।

जानें क्या है मामला

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर 'एंटीलिया' के निकट 25 फरवरी को एक 'स्कॉर्पियो' कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी।

महाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य मिटाने) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य पुलिस हीरेन की मौत के मामले को सुलझाने में समर्थ है और अंबानी के आवास के पास से विस्फोटक से लदी कार बरामद की थी। वाहन के मालिक हीरेन मनसुख शुक्रवार को ठाणे में मृत पाये गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed