फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anti submarin INS kiltan ready to be operationally deployed in indian navy for defeat enemy warships

नौसेना में शामिल हुआ वॉरशिप INS किल्टन, कर देगा हर दुश्मन के दांत खट्टे

Mon, 16 Oct 2017 02:41 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 16 Oct 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
anti submarin INS kiltan ready to be operationally deployed in indian navy for defeat enemy warships

देश के सबसे घातक वॉरशिप आईएनएस किल्टन को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा की उपस्थिति में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया है। दुश्मनों की सबमरीन का खात्मा करने की क्षमता रखने वाला किल्टन वॉरशिप स्वदेशी है। नौसेना डॉकयार्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस सबमरीन को प्रोजेक्ट 28 के तहत तैयार किया गया है।

विज्ञापन


नौसेना प्रमुख सुनील लांबा की मौजूदगी में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने विशाखापट्ट्नम नेवल डॉकयार्ड में वॉरशिप को कमीशन किया है। आईएनएस किल्टन उन चार एएसडब्ल्यू कार्वेट्स में से एक है जिन पर करीब 7800 करोड़ रुपये खर्च ‌हुए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: INS विक्रमादित्य पर तैनात होंगे 57 फाइटर जेट, पलक झपकते ही दुश्मन को कर देंगे तबाह!
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएनएस कमोरटा और आईएनएस कदमट्ट को पहले ही नेवी में कमीशन किया जा चुका है। इसकी खास बात है कि ये दुश्मन के जहाजों को पता लगाने और भारतीय जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। किल्टन की कई खासियतें हैं, जिनमें सबसे बड़ी यह है कि यह मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ बनी है। ये नेवी का पहला ऐसा वॉरशिप है जिसमें स्वीडन से आए कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।

वॉरशिप 5500 किलोमीटर तक कर सकती है रखवाली

anti submarin INS kiltan ready to be operationally deployed in indian navy for defeat enemy warships

इसकी मदद से ‌शिप के वजन को कम रखने और देखरेख में कम खर्च होता है। इस युद्धपोत को भारी-भरकम टारपीडो के साथ ही एएसडब्लू रॉकेटों से लैस किया गया है। बता दें कि आईएनएस किल्टन सभी प्रमुख हथियारों और सेंसर के समुद्री टेस्ट्स को शुरू करने वाला पहला वॉरशिप भी हैं।

यह वॉरशिप 109 मीटर लंबी और बीम में 14 मीटर की दूरी पर है। आईएनएस किल्टन कमोटरा क्लास की कॉर्वेट है, जो कि ये 3000 टन वजनी है। खास बात है कि ये 5,550 किमी की रेंज की रखवाली करने की क्षमता रखती है। यही नहीं, किल्टन की स्पीड भी आम कॉर्वेट्स की तुलना में कहीं ज्यादा 46किमी प्रतिघंटे की है

कॉर्वेट्स 4 शक्तिशाली डीजल इंजनों से लैस है, जो किसी भी मौसम और समय में कॉर्वेट्स को धीमा नहीं पड़ने देंगे। यह 13 अधिकारियों और 178 नाविकों के चालक दल द्वारा संचालित की जाएगी। आईएनएस किल्टन के हथियारों में भारी वजन टारपीडो, एएसडब्ल्यू रॉकेट, 76 एमएम कैलिबर श्रेणी की बंदूक और दो बहु बैरल 30 एमएम बंदूकें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed