{"_id":"5d283bb28ebc3e6d007df18b","slug":"anti-corruption-campaign-of-modi-govt-has-hit-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की भ्रष्टचार विरोधी मुहिम ने दिल्ली पुलिस में मचाया हड़कंप, इन पर गिरेगी गाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की भ्रष्टचार विरोधी मुहिम ने दिल्ली पुलिस में मचाया हड़कंप, इन पर गिरेगी गाज
Fri, 12 Jul 2019 01:20 PM IST
Priyesh Mishra
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम ने दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस आयुक्त की ओर से ये आदेश जारी हो गए हैं कि भ्रष्टचार के आरोपियों को सामने लाया जाए। केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, वे अधिकारी और कर्मचारी भी नपने के लिए तैयार रहें, जिन्होंने किसी भी तरह से अपने काम में लापरवाही बरती है।
पिछले साल दिल्ली पुलिस के 387 कर्मियों के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद जब इनकी विभागीय जांच हुई तो वे कसूरवार पाए गए थे। इनमें एक डीसीपी, एक एसीपी और 25 इंस्पेक्टर सहित अन्य कर्मी शामिल थे। मौजूदा समय में करीब 18 सौ कर्मियों के खिलाफ विजिलेंस जांच चल रही है।
बता दें कि मोदी सरकार ने केंद्र के सभी विभागों में भ्रष्टाचार और कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विशेष मुहिम शुरु की है। इस मुहिम में दर्जनों अफसरों को समय से पूर्व रिटायर कर दिया गया। सभी मंत्रालयों में विजिलेंस द्वारा एक खास रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
इसी तर्ज पर अब दिल्ली पुलिस में भी भ्रष्टाचार और लापरवाह कर्मियों पर गाज गिरेगी। विभागीय विजिलेंस द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि किन अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनकी अलग से सूची तैयार की जाएगी। इनमें भी यह देखा जाएगा कि भ्रष्टाचार का आरोप किस पर लगा है। इसके बाद कामकाज में लापरवाही बरतने वालों का नंबर आएगा।
पहले से किन कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, उनकी अलग से रिपोर्ट तैयार होगी। चेतावनी किन कर्मियों को दी गई और क्या अब वे सुधर गए हैं या उनके हालात वैसे ही हैं, यह पता लगाया जाएगा। एक ही जगह पर लंबी पोस्टिंग काटने वालों का लेखा जोखा तैयार किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में एसीपी से निचले रैंक के सभी कर्मियों की रिपोर्ट तैयार होगी। आईपीएस अफसरों पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी के गठन की बात कही जा रही है।