फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti CM rally in Arunachal Pradesh in protest against the scam of 2000 crores on CM Pema Khandu, 100 detained, 25 booked UAPA

अरुणाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री पर 2000 करोड़ के घोटाले का आरोप, प्रदर्शन कर रहे 100 लोग हिरासत में, 25 पर लगाया यूएपीए

Sat, 15 Jan 2022 11:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jan 2022 11:49 AM IST
सार

रैली आयोजित करने पर गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत 25 लोगों पर मामला दर्ज करके उन्हें 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
Anti CM rally in Arunachal Pradesh in protest against the scam of 2000 crores on CM Pema Khandu, 100 detained, 25 booked UAPA
PEMA KHANDU

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू पर 2000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप के बाद प्रदर्शन कर रहे 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं 25 लोगों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत 25 लोगों पर मामला दर्ज करके उन्हें 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के तहत, प्रदेश के आदिवासी युवा समूह ऑल न्याशी यूथ एसोसिएशन ने सीएम पेमा खांडू पर दो हजार करोड़ रुपये के सरकारी फंड के घोटाले का आरोप लगाया था। इस मामले में सु्प्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी, लेकिन याचिका खारिज होने के बाद एसोसिएशन की ओर से 36 घंटे की हड़ताल बुलाई गई, जिसे सरकार ने अवैध घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


अवैध घोषित करने के बाद भी हुई हड़ताल 
सरकार द्वारा हड़ताल को रोकने का हर संभव प्रयास किया गया। पहले तो इसे अवैध घोषित किया गया, वहीं ईटानगर समेत कई क्षेत्रों में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया। इसके बावजूद हड़ताल हुई। जिसके बाद 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों के पास से गुलेल व खंजर जैसे हथियार मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हड़ताल व विरोध रैली से राज्य में अव्यवस्था फैलाने व सांप्रदायिक हिंसा की साजिश रची जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed