{"_id":"5c9db071bdec22143b6f10ba","slug":"anti-aircraft-missile-fired-before-mi17-v5-chopper-crash-in-badgam-says-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडगाम हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कुछ देर पहले दागी गई थी एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल: रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बडगाम हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कुछ देर पहले दागी गई थी एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल: रिपोर्ट
Fri, 29 Mar 2019 11:43 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
बड़गाम हेलीकॉप्टर दुर्घटना
27 फरवरी को भारतीय वायुसेना के एमआई 17 वी5 हेलीकॉप्टर के बडगाम में दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर एक नया खुलासा किया गया है। अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस दुर्घटना के ठीक पहले भारतीय सेना ने एक एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल भी दागी थी। हालांकि रिपोर्ट में यह पुष्टि नहीं की गई है कि हेलीकॉप्टर इसी मिसाइल की वजह से क्रैश हुआ था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस दुर्घटना में वायुसेना के छह अधिकारियों सहित एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ता सभी घटनाओं की सिलसिलेवार जांच कर रहे हैं जो उस दिन घटित हुई थीं। यह भी देखा जा रहा है कि दुर्घटना के पहले मित्र या दुश्मन की पहचान करने वाला सिस्टम चालू था या नहीं। इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
इस्रायल में बनी थी फायर की गई मिसाइल
जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि मिसाइल को रोकने के लिए मिसाइल डिफेंस फ्लेम का उपयोग किया गया था या नहीं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एयर डिफेंस मिसाइल इस्रायल में निर्मित थी, जिसे पुलवामा हमले के बाद सीमा पर चल रही तनातनी को देखते हुए तैनात किया गया था।
विज्ञापन