फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ansari returns home after concluding 2-nation Africa visit

नाइजीरिया और माली की यात्रा से वापस लौटे अंसारी, किए अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

Sat, 01 Oct 2016 11:10 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ansari returns home after concluding 2-nation Africa visit
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी शनिवार को अफ्रीका के दो देशों नाइजीरिया और माली की यात्रा से वापस लौटे। अपनी यात्रा के दौरान अंसारी ने दोनों देशों के उच्च नेतृत्व के साथ आतंकवाद, रक्षा और संचार जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत की। अंसारी ने यात्रा को सुखद व संतोषजनक बताया उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देश की यात्रा पिछले साल भारत में हुए भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के दौरान रखे गए विचारों पर की जाने वाली कार्यवाही पर आधारित थी। 

विज्ञापन


अपनी यात्रा के पहले चरण में अंसारी नाइजीरिया पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी, और अपने समकक्ष ओसिनबाजो से मुलाकात की। नाइजीरिया के लोगास में उन्होंने भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर किये। नाइजारिया की यात्रा के बाद अंसारी माली की ओर रवाना हुए जहां पर उन्होंने राष्ट्रपति इब्राहिम, प्रधानमंत्री मोदिबो किता और वहां पर कई कंपनियों के भारतीय मूल के प्रमुखों से भी मुलाकात की। यहां पर अंसारी ने संस्कृति और मानकों संबंधी दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed