फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another woman charred body found in Hyderabad after woman veterinarian body

हैदराबाद: एक और महिला की लाश बरामद, यहीं हुई थी महिला डॉक्टर की हत्या

Fri, 29 Nov 2019 11:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आसिम खान Updated Fri, 29 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Another woman charred body found in Hyderabad after woman veterinarian body
प्रतीकात्मक तस्वीर

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के बाद अब एक और महिला का शव बरामद हुआ है। शुक्रवार को जहां महिला डॉक्टर की जली हुई लाश मिली थी उसी क्षेत्र में ही इस महिला का शव भी मिला है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। सहायक पुलिस आयुक्त अशोक कुमार गौड़ ने कहा कि कुछ राहगीरों ने जले हुए शरीर को देखा और उन्हें सूचित किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


शमशाबाद जोन के डीसीपी प्रकाश रेड्डी ने बताया कि, पीड़िता की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है। हम मामले को जल्द सुलझा लेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस महिला का शव उसी जगह शमशाबाद में मिला जहां पर दो दिन पहले ही महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है और सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 


पूरा मामला 

हैवानियत की पराकाष्ठा से आगे जाते हुए हैदराबाद में कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशु चिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया। इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया। जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह मदद का झांसा यहां भी देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया। शादनगर थाने में हुई इस घटना के प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक हैं। इस पशु चिकित्सक का शव शादनगर के बाहरी इलाके में हैदराबाद-बंगलूरू राजमार्ग पर बने एक पुल के नीचे बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था।


इस पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसकी इस बड़ी बहन से बात हुई थी और उसने कहा था कि वह एक टोल प्लाजा के पास है और किसी ने उसकी स्कूटी के टायर की हवा निकली होने की बात कह कर मदद की पेशकश की थी। जब छोटी बहन ने दोबारा नौ बजकर 44 मिनट पर फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। पीड़िता का शव टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed