रक्षा उद्योग को समर्थन देने के लिए एक अन्य उपाय पारित, मंत्रालय ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा उद्योग और विकास संगठन (डीआरडीओ) और उन्नत प्रौद्योगिकी वेसल प्रोजेक्ट (एटीवीपी) द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुमोदन के अनुसार रक्षा उद्योग को समर्थन देने के लिए एक अन्य उपाय किया गया है। इसके तहत विकास अनुबंध के लिए प्रदर्शन सुरक्षा की आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
मंत्रालय ने बताया है कि यह केवल डीआरडीओ रक्षा खरीद मैनुअल, पीएम 2016 के संशोधित पैरा 12.5 में परिभाषित विकास अनुबंधों पर लागू होगा। हालांकि, वारंटी अवधि के दौरान डीआरडीओ/एटीवीपी के फायदे को कवर करने के लिए भागीदार से वारंटी बॉन्ड प्राप्त किया जाना जारी रहेगा।
This will apply to development contracts only, as defined in para 12.5 of DRDO Procurement Manual, PM 2016, as amended. However, Warranty Bond would continue to be obtained from successful development partner to cover DRDO/ ATVP interest during warranty period: Defence Ministry https://t.co/OYJpQM1Bce
— ANI (@ANI) September 24, 2020
इसने कहा कि यह इस संशोधन के जारी होने की तिथि के बाद विकास अनुबंधों के संबंध में जारी सभी आरएफपी के लिए लागू होगा। जिन विकास अनुबंधों में आरएफपी/अनुबंध पहले ही जारी किए जा चुके हैं, उनके जारी होने वाले आरएफपी/अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार नियमित किए जा सकते हैं।