फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another lion dies due to corona in zoo in tamil Nadu

तमिलनाडु: चिड़ियाघर में कोरोना से एक और शेर की मौत

Thu, 17 Jun 2021 06:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 06:22 AM IST
सार

पहले भी एक 9 वर्षीय शेरनी की 3 जून को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी इसके बाद कराई गई जांच में 14 में से 7 शेरों में संक्रमण पाया गया था

विज्ञापन
Another lion dies due to corona in zoo in tamil Nadu
शेर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

तमिलनाडु में चेन्नई के पास वंडालूर में स्थित अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क में कोरोना से एक और शेर की मौत हो गई। 12 वर्षीय एशियाई शेर की मौत की पुष्टि करते हुए एएजेडपी के उपनिदेशक ने कहा कि पथबनाथन नाम के शेर को पार्क के सफारी क्षेत्र में रखा गया था।

विज्ञापन


इससे पहले उपनिदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (एनआईएचएसएडी), भोपाल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेर के नमूनों में कोरोना (सार्स-कोविड-2) का संक्रमण मिला था। 3 जून से ही शेर का इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन


चेन्नई में शेरनी की मौत, रांची चिड़ियाघर में बाघ ‘शिवा’ की बुखार से गई जान
तमिलनाडु में पहली बार राजधानी चेन्नई के पास स्थित एक चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक शेरनी की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य जानवर संक्रमित पाए गए थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब तमिलनाडु में कोई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंडालूर में अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि नौ साल की ‘नीला’ नामक शेरनी की कोविड-19 के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गई जबकि वहां मौजूद 11 में से नौ शेर-शेरनी संक्रमित पाए गए थे। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर 602 हेक्टेयर में फैला चिड़ियाघर भी बंद पड़ा है।

अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक शेरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता 26 मई को उस समय चला जब सफारी क्षेत्र में पांच शेरों में थकावट के साथ भूख नहीं लगने और खांसी होने जैसे लक्षण देखे गए।


तमिलनाडु पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा विशेषज्ञों की एक टीम को अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सकों के साथ जांच करने और शेरों के इलाज में सहयोग करने के लिए नियुक्त किया गया है। संक्रमित पाए गए सभी शेरों को विशेषज्ञों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है। प्राणि उद्यान द्वारा सभी प्रकार के एहितयात बरते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed