फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another FIR registered against MLA Jitendra Awhad in Mumbais Ghatkopar Police station statement on Lord Ram

Maharashtra: शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ एक और FIR दर्ज, भगवान राम को बताया था 'मांसाहारी'

Sat, 06 Jan 2024 06:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Jan 2024 06:10 PM IST
सार

Maharashtra: भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राकांपा के शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मुंबई के घाटकोपर थाने में एख और प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Another FIR registered against MLA Jitendra Awhad in Mumbais Ghatkopar Police station statement on Lord Ram
जितेंद्र अव्हाड - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड इन दिनों सुर्खियों में हैं। भगवान राम के खिलाफ विवादित बयान देने के कारण उनके खिलाफ महाराष्ट्र भर में तीन एफआईआर दर्ज हो गई हैं। आव्हाड के खिलाफ मुंबई और पालघर जिलों में तीन एफआईआर दर्ज हुईं हैं। इससे पहले एक मामला ठाणे जिले के नवघर में दर्ज हुई थी। बता दें, उन्होंने हाल में ही भगवान राम को मांसाहारी बताया था, जिसके बाद से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

क्या दिया था पूरा बयान
शिरडी में बुधवार को एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा था कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 14 साल तक जंगल में रहेगा वो शाकाहारी भोजन खोजने कहां जाएगा?  उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा था कि क्या यह सही बात है या नहीं? उन्होंने आगे कहा था, 'कोई कुछ भी कहे, सच्चाई यह है कि हमें आजादी (महात्मा) गांधी और (जवाहर लाल) नेहरू की वजह से ही मिली। यह तथ्य कि इतने बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के नेता गांधी ओबीसी थे, उन्हें (आरएसएस को) स्वीकार्य नहीं है। गांधीजी की हत्या के पीछे का असली कारण जातिवाद था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बयान पर खेद जताया
हालांकि, एक दिन बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था, 'आज रामायण पढ़ लिजिए कि क्या लिखा है, आपको साफ हो जाएगा। लेकिन, किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। मैं किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहता था। लड़कियां उठाने वाले का नाम भी राम हैं और वो मेरे पर इल्जाम लगा रहे हैं।' उन्होंने कहा था, '22 तारीख तक किसी तर्क पर बात नहीं होगी, भावना पर ही बात होगी। इसलिए, मैं खेद व्यक्त करता हूं।'

विज्ञापन

पहले पुणे में दर्ज हुई एफआईआर
भगवान राम पर टिप्पणी को लेकर इससे पहले भाजपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुणे की विश्रामबाग पुलि ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर कहा था कि वह किसी भी प्राथमिकी से नहीं डरते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed