{"_id":"5878d75d4f1c1b7c58baa25f","slug":"another-event-of-amar-ujala-gharana-parampara-umbrella-on-14th-jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के घराना और परम्परा कार्यक्रम में 14 जनवरी को लीजिए कथक का लुत्फ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला के घराना और परम्परा कार्यक्रम में 14 जनवरी को लीजिए कथक का लुत्फ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली बार दर्शकों के उत्साह देखते हुए एकबार फिर अमर उजाला घराना परम्परा अंब्रेला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 14 जनवरी, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय शास्त्रीय संगीत से सराबोर कथक नृत्य पेश किया जाएगा और साथ ही सरोद वादन का भी लुत्फ लिया जा सकेगा। कथक नृत्य पंडित संदीप महावीर करेंगे, जबकि सरोद पर उस्ताद आशीष खान और शिराज अली खान रहेंगे।
इस भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण अमर उजाला टीवी और अमर उजाला के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। कार्यक्रम शाम सात बजे इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टेन ऑडीटोरियम में शुरू होगा।
ऑनलाइन प्रसारण के अलावा अमर उजाला के समाचार पत्र में भी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।