फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another bsf man accused of selling alcohol to a video posted Outsiders

BSF जवान ने अधिकारियों पर लगाया शराब बेचने का आरोप, वीडियो वायरल

Sun, 29 Jan 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
Another bsf man accused of selling alcohol to a video posted Outsiders
 बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव के खराब खाना दिए जाने वाले आरोप के बाद एक और जवान ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बीएसफ के अधिकारियों पर जवानों के हिस्से की शराब को बाहरी लोगों को बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


गुजरात के कच्छ में बीएसएफ की 150वीं बटालियन के जवान नवरतन चौधरी ने बीते 26 जनवरी को अपने फेसबुक पेज पर एक विडियो पोस्ट किया। जवान ने वीडियो में  कहा, "हमारा संविधान सभी को बराबर का अधिकार देता है, लेकिन हम बीएसएफ के जवानों को अच्छा भोजन की मांग से भी वंचित किया जा रहा है। अगर कोई जवान इसकी शिकायत करता है तो उसे बड़े अपराध के रूप में देखा जाता है।"
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया "सभी लोग भृष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं लेकिन कोई भी इसको खत्म करने के लिए आगे नहीं आता । हर बार केवल एक सीटी बजाने वाला ही दण्डित किया जाता है और सारे नियम उसी के खिलाफ लागू कर रहे हैं, लेकिन भृष्ट लोगों के लिए कुछ नहीं होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे इस देश के एक सच्चे और ईमानदार सैनिक होने के लिए दण्डित किया जा रहा है। हर बार जब मैंने गलत कामों के बारे में शिकायत की है, तो मुझे दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया। लेकिन वे लोग मेरा मनोबल नहीं तोड़ सके।

मैंने एक वीडियो पोस्ट कर बाहरियों को शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत की है। मैं इस बारे में और अधिक सबूत दूंगा। मुझे देखना है कि इस शिकायत के बाद बीएसएफ इस बारे में कोई करेगा।जवान के इस वीडियो में एक शख्स को शराब की बोतलें ले जाते हुए भी देखा जा रहा है। 


सोशल मीडिया पर जवान का वीडियो वायरल हो गया। उधर जवान के आरोपों पर बीएसएफ के आधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।  बता दें कि गुजरात एक ऐसा राज्य है, जहां शराब की बिक्री पूरी तरह से बैन है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed