फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another batch of 186 Indians returned home under Operation Kaveri

ऑपरेशन कावेरी: 186 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा, मिस्र का दावा सूडानी नागरिक उसकी सीमा में घुसे

Tue, 02 May 2023 06:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 02 May 2023 06:49 AM IST
विज्ञापन
Another batch of 186 Indians returned home under Operation Kaveri
ऑपरेशन कावेरी - फोटो : SOCIAL MEDIA

हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत के अभियान ऑपरेशन कावेरी के तहत सोमवार को 186 भारतीय स्वदेश लौटे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट में कहा, ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान कोच्चि पहुंचा। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सूडान से अब तक करीब 2,486 नागरिकों की स्वदेश वापसी हो चुकी है।  

विज्ञापन


ऑपरेशन कावेरी के तहत 186 भारतीयों के एक और जत्थे की स्वदेश वापसी
भारत ऑपरेशन कावेरी के तहत हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को लगातार सुरक्षित निकालने का काम कर रहा है। भारतीय अधिकारी बुजुर्गों और बीमारों को भी वहां से सुरक्षित निकाल रहे हैं। सूडान से स्वदेश लौटने वालों में बुजुर्गों और बीमार लोग भी थे। इनका खास ख्याल रखा गया।
विज्ञापन


वहीं, ऑपरेशन कावेरी के तहत सोमवार को 186 भारतीय स्वदेश लौटे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट में कहा, ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय नागरिकों का लौटना जारी। 186 यात्रियों के साथ एक विमान कोच्चि पहुंचा। गौरतलब है, इस अभियान के तहत सातवें और आठवें जत्थे में दो विमानों से क्रमश: 229 और 40 भारतीय स्वदेश पहुंचे थे, जबकि इसके एक दिन पहले 365 भारतीय नागरिक दिल्ली आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस निकासी अभियान के तहत शुक्रवार को दो जत्थों में 754 नागरिक भारत लौटे थे। आंकड़ों के मुताबिक सूडान से अब तक करीब 2,486 भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी हुई है। भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके। सूडान में करीब 3,000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

मिस्र का दावा, 40,000 से अधिक सूडानी नागरिक उसकी सीमा में घुसे...
मिस्र का दावा है कि 40,000 सूडानी नागरिक उसकी सीमा में घुस आए हैं। वहीं अन्य चाड, दक्षिण सूडान और इथियोपिया चल गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली और पानी की आपूर्ति अनिश्चित हो गई है। खाने की सामग्री और ईंधन की कमी हो गई है और अधिकांश अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र बंद हो चुके हैं। ऐसे हालात में उनके पास पलायन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 


सूडान में युद्धविराम की अवधि फिर बढ़ी, फायरिंग जारी
सूडान में युद्धविराम की अवधि अगले 72 घंटे तक बढ़ाने पर फिर सहमति हो गई हैं, मगर कई हिस्सों में अब भी फायरिंग जारी है। सूडान की सेना और प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल ने कहा है कि वे संघर्ष-विराम अगले 72 घंटे के लिए बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक संघर्ष में 528 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 4,599 लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से यह निर्णय नागरिकों और सहायता सामग्री के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद आया है। इस बीच, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगाया। लोग पलायन को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed