फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Annual session of CII, PM Narendra Modi address live updates, discussion will be on to bring the economy back on track

पीएम मोदी आज सीआईआई के वार्षिक सत्र को करेंगे संबोधित, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की होगी चर्चा

Tue, 02 Jun 2020 10:08 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 02 Jun 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Annual session of CII, PM Narendra Modi address live updates, discussion will be on to bring the economy back on track
PM Narendra Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह उद्योग जगत के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और उसमें वृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक रफ्तार में कमी आई है। पीएम मोदी का यह संबोधन इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार लॉकडाउन में ढील देते हुए कंपनियों को फिर से खोलने की अनुमति देने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



125 साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन
इस कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा। यह कार्यक्रम सीआईआई की स्थापना के 125 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि उद्योग संगठन की स्थापना 1895 में हुई थी। सीआईआई 125वें वार्षिक सत्र की मुख्य विषय वस्तु ‘गेटिंग ग्रोथ बैक’ यानी वृद्धि की राह पर लौटना है। 


कार्यक्रम में कॉरपोरेट जगत के शीर्ष प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे
इस कार्यक्रम में कॉरपोरेट जगत के शीर्ष प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें पिरामल समूह के चेयरमैन अजय पिरामल, आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव पुरी, बायोकॉन की सीएमडी किरण मजुमदार शॉ, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार, कोटक महिंद्रा बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सीआईआई के नामित अध्यक्ष उदय कोटक और सीआईआई के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर जैसे लोग शामिल हैं।

बता दें कि, गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में आठ जून से 'अनलॉक -1' की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत लॉकडाउन में रियायत बरती जाएगी और कई सारी पाबंदियों को खत्म किया जाएगा। इस तरह शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को फिर से खोला जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed