फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   annoyed by postponement of case, judge left the proceedings

सुनवाई टलने से नाराज सुप्रीम कोर्ट के जज कार्यवाही छोड़ चैंबर में चले गए

Wed, 31 Aug 2016 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 05:52 AM IST
विज्ञापन
annoyed by postponement of case, judge left the proceedings
​वकीलों से रोजाना गुजारिश के बावजूद टाली जा रही है कई सुनवाई  - फोटो : amar ujala
सुनवाई टालने का बढ़ता चलन सुप्रीम कोर्ट की दो जजों को इस कदर नागवार गुजरा कि नाराज होकर अदालती कार्यवाही को छोड़ अपने चैंबर में चल गए। वकीलों की माने तो ऐसा पहले भी हुआ है लेकिन विरले होता है। हालांकि बाद में पीठ के दोनों ही जज वापस अदालत कक्ष में आए और अदालती कार्यवाही को आगे बढ़ाया। 
विज्ञापन


वास्तव में न्यायमूर्ति जेएस खेहड़ (देश केअगले प्रधान न्यायाधीश) और न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा की पीठ रोज की तरह मंगलवार को भी अपने नियत समय पर अदालत कक्ष में पहुंचे और अदालत की कार्यवाही शुरू की। एक के बाद बाद शुरुआत के पांच मामलों की सुनवाई किसी न किसी वजह से टालनी पड़ी। किसी मामले में वकील केन होने तो किसी में और वजह, से यह पांचों सुनवाई नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


इस बात से नाराज न्यायमूर्ति खेहड़ और न्यायमूर्ति मिश्रा अदालती कार्यवाही को छोड़ अपने-अपने चैंबर में चल गए। हालांकि कुछ देर बाद फिर दोनों जज वापस अदालत कक्ष में आए और अदालती कार्यवाही शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुनवाई टालने के इस चलन से भलीभांति अवगत है सुप्रीम कोर्ट

annoyed by postponement of case, judge left the proceedings
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
ऐसा नहीं है कि सुनवाई को टाले जाने की वजह से पहली बार किसी पीठ ने नाराजगी जताई हो। वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे वकीलों का कहना है कि सुनवाई टाले जाने की वजह से जज अदालती कार्यवाही छोड़ अपने-अपने चैंबर में चले जाने की घटना पहले भी हो चुकी है। गत वर्ष इन्हीं कारण की वजह से न्यायमूर्ति रंजन गोगई भी अदालती कार्यवाही छोड़ अपने चैंबर में चले गए थे।

सुनवाई टालने के इस चलन से सुप्रीम कोर्ट भलीभांति अवगत है। यहीं कारण है कि रोजाना जारी होने वाली काउज लिस्ट(सुनवाई होने वाले मामलों की सूची) के सबसे ऊपर वकीलों से यह गुजारिश की जाती है कि वे सुनवाई टालने का प्रयास न करें। बावजूद इसके सुनवाई टाली जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed