फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare writes to CM Uddhav Thackeray, urge him to remove his security as its waste of money

अन्ना ने सीएम उद्धव को लिखा पत्र, कहा- जेड प्लस बेवजह का खर्च, हटाई जाए मेरी सुरक्षा

Sat, 28 Dec 2019 01:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रालेगण सिद्धि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रालेगण सिद्धि Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Dec 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Anna Hazare writes to CM Uddhav Thackeray, urge him to remove his security as its waste of money
अन्ना हजारे (फाइल फोटो)

समाजसेवी अन्ना हजारे ने शुक्रवार को महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने खुद को मिली जेड प्लस की सुरक्षा को हटाने की अपील की है। पत्र में अन्ना ने लिखा, 'मुझे किसी भी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। यदि उनके साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो वह इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे।'

विज्ञापन


अन्ना हजारे अपने गांव रालेगण सिद्धि में 20 दिसंबर से महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर मौन व्रत कर रहे हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा में फेरबदल का फैसला लिया है। जिसमें अन्ना की वाई श्रेणी की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दिया गया है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

मेरी सुरक्षा में खर्च हो रही मोटी रकम

उद्धव को लिखे पत्र में अन्ना ने कहा है, 'मंदिर में रहने वले मुझ जैसे फकीर की सुरक्षा में सरकार मोटी रकम खर्च कर रही है। लोगों से टैक्स के तौर पर मिलने वाले पैसों का दुरुपयोग मुझसे नहीं देखा जाता। दूसरों को सुरक्षा बेशक गहने की तरह लगे लेकिन मेरे लिए यह बुराई है। मुझे कुछ लोगों ने धमकी दी है मगर मैं मरने से डरता नहीं। सेना में रहते हुए मैं एक बार मौत को चकमा दे चुका हूं। सुरक्षा के बावजूद कोई नहीं मरेगा इस बात की गारंटी नहीं दी जा सकती। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा और राजीव गांधी की कड़ी सुरक्षा के बीच हत्या कर दी गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में सुरक्षा किया गया फेरबदल

भारत रत्न से सम्मानित तेंदुलकर को अब तक ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। इस श्रेणी के तहत 46 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी दिन रात तैनात रहता था। उनसे यह सुरक्षा वापस ले ली गई है लेकिन अब वह जब भी घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसका मतलब है कि उनकी सुरक्षा में और पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं अन्ना हजारे की सुरक्षा ‘वाई प्लस’ से बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी की कर दी गई। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा ‘जेड प्लस’ से घटाकर ‘एक्स’ श्रेणी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed