फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anna hazare will again start agitation against corruption

नहीं चाहिए केजरीवाल का साथ, दुबारा शुरू करुंगा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन: अन्ना

Mon, 17 Oct 2016 03:02 AM IST
रचना शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
रचना शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Mon, 17 Oct 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
समाजसेवी अण्णा हजारे इंडिया अगेन्स्ट करप्शन आंदोलन की शुरुआत फिर से करने जा रहे हैं। लेकिन, तमाम सियासी नेताओं की ओर से उनके मंच का दुरुपयोग किए जाने को लेकर इस बार वह खासे सतर्क हैं। उन्होंने शनिवार को ‘अमरउजाला डॉट कॉम’ से एक खास बातचीत में कहा कि इस बार उनके मंच पर जो भी शख्स आएगा, उससे वह हलफनामा लिखवाएंगे कि वह इस आंदोलन का बाद में राजनीतिक इस्तेमाल नहीं करेगा।
विज्ञापन


अपनी जीवन पर बनी फिल्म की खास स्क्रीनिंग के लिए राजधानी आए अण्णा हजारे ने कहा कि उनके आंदोलन से न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ और न ही गुंडागर्दी। लूट भी खत्म नहीं हुई है, लेकिन रामलीला मैदान से आज जो राह निकली है उससे देश में जागृति जरूर आई है। ये काम करोड़ों रुपये खर्च करके भी देश में होना मुश्किल था। अब लोग खड़े होने लगे हैं, और  बोलने लगे हैं। अपने अधिकारों को लेकर लोग जागरूक होने लगे हैं। मेरी लड़ाई आठ साल से लोगों को अधिकार दिलाने के लिए ही चलती रही है। राइट टू इन्फॉरमेशन के तहत लोग दस रुपये का फार्म भरते हैं और तंत्र हिल जाता है।
विज्ञापन


अण्णा आंदोलन के राजनीतिक इस्तेमाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब कोई नया केजरीवाल या नया कोई और उनके आंदोलन में आया तो वह उससे 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर हलफनामा लिखवाएंगे। अगर वह शख्स उनके आंदोलन का सहारा लेकर किसी पार्टी में गया तो वह उसके खिलाफ अदालत में कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पहले अपने साथ आने वाले लोगों की मंशा पता नहीं थी इसीलिए सारी गड़बड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दिल का दर्द साझा करते हुए अण्णा हजारे ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी उनके आंदोलन का सहारा लेकर कोई मंत्री बन गया तो कोई गवर्नर। कोई कुछ भी बन जाए लेकिन जो आनंद उनके जैसे फकीर आदमी को रालेगण सिद्धि के मंदिर में सोने से मिलता है, वह इनमें से किसी को नहीं मिलने वाला। अण्णा ने कहा कि राजनीति किसी को खराब नहीं करती। खराबी तो कुर्सी में है। आदमी अच्छा होता है, लेकिन कुर्सी पर बैठने के बाद उसकी बुद्धि पलट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed