फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare to file Public interest litigation in every state for Lokayukta

लोकायुक्त के लिए सभी राज्यों में जनहित याचिका दाखिल करेंगे अन्ना हजारे

Fri, 25 Jan 2019 05:15 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 25 Jan 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
Anna Hazare to file Public interest litigation in every state for Lokayukta
अन्ना हजारे (फाइल फोटो)

समाजसेवी अन्ना हजारे ने लोकपाल और लोकायुक्त कानून पर अमल के लिए सभी राज्यों में जनहित याचिका दाखिल करने की बात कही है। बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला स्थित अपने गांव रालेगढ़ सिद्धी में करीब 450 कार्यकर्ताओं की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए अन्ना ने कहा कि राज्य के प्रत्येक हाईकोर्ट में याचिका दायर होनी चाहिए। अन्ना हजारे 30 जनवरी से फिर अनशन शुरू करेंगे।

विज्ञापन


अन्ना हजारे आगामी 30 जनवरी से रालेगढ़ सिद्धी में फिर से अनिश्चितकाल भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर देशभर से करीब 450 कार्यकर्ता अन्ना के गांव पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकपाल कानून बनने के बाद उम्मीद थी कि सभी राज्यों में लोकायुक्त नियुक्त किए जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इसके खिलाफ याचिका दाखिल करने को कहा। 
विज्ञापन


अन्ना ने कहा कि 30 जनवरी को वे खुद रालेगढ़ सिद्धी स्थित यादव बाबा मंदिर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान सभी कार्यकर्ता अपने-अपने जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले चार दिन तक निवेदन दें, धरना दें। उसके बाद जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed