{"_id":"5dfcf3e18ebc3e8805378c29","slug":"anna-hazare-begins-maun-vrat-seeking-speedy-justice-in-the-nirbhaya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया केस में दोषियों की फांसी में हो रही देरी के लेकर अन्ना हजारे ने शुरू किया मौन व्रत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निर्भया केस में दोषियों की फांसी में हो रही देरी के लेकर अन्ना हजारे ने शुरू किया मौन व्रत
Fri, 20 Dec 2019 09:46 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 20 Dec 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Anna hazare (File Photo)
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने निर्भया केस में अपराधियों को अभी तक सजा नहीं होने और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों के विरुद्ध शुक्रवार से मौन व्रत शुरू किया। अहमदनगर के रालेगण सिद्धि में मौन व्रत कर रहे अन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौ दिसंबर को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने निर्भया केस में शीघ्र न्याय की मांग करते हुए लिखा था कि मैं 20 दिसंबर से मौन व्रत करूंगा और न्याय मिलने तक मौन व्रत जारी रहेगा। उन्होंने लिखा कि देश की राजधानी दिल्ली समेत तमाम राज्यों में महिलाओं के विरुद्ध अपराध बढ़ रहे हैं। हैदराबाद में दुष्कर्म और हत्या के चार दोषियों के एनकाउंटर का देश ने इसीलिए स्वागत किया कि पुलिस और न्याय की प्रक्रिया में बहुत विलंब होता है।
विज्ञापन