फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anjani Kumar to be Director General of Police Telangana, state government transferred six senior IPS officer

Telangana: तेलंगाना के नए पुलिस महानिदेशक होंगे अंजनी कुमार, छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Fri, 30 Dec 2022 04:56 AM IST
देव कश्यप एएनआई, हैदराबाद।
एएनआई, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Dec 2022 04:56 AM IST
सार

गृह विभाग के प्रधान सचिव वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि गुप्ता का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। उनकी जगह आईपीएस डॉ जितेंद्र को गृह विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
 

विज्ञापन
Anjani Kumar to be Director General of Police Telangana, state government transferred six senior IPS officer
आईपीएस अंजनी कुमार। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

तेलंगाना की केसीआर सरकार ने गुरुवार को छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई पोस्टिंग दी है। तबादले से तेलंगाना पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव आया है। तेलंगाना सरकार ने राज्य में तबादलों और नए अधिकारियों की सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक, हैदराबाद के पूर्व पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार को राज्य के पुलिस महानिदेशक रूप में पूर्ण अतिरिक्त प्रभार (Full Additional Charge) दिया गया है। तेलंगाना के वर्तमान डीजीपी एम महेंद्र रेड्डी शनिवार यानी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन


डॉ जितेंद्र बने गृह विभाग के प्रधान सचिव
गृह विभाग के प्रधान सचिव वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि गुप्ता का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। महानिदेशक (सतर्कता और प्रवर्तन विभाग) और सामान्य प्रशासन विभाग के पद वाले सेवा के सदस्य को भी पूर्ण अतिरिक्त प्रभार में रखा गया है। तेलंगाना के अतिरिक्त पुलिस निदेशक (कानून व्यवस्था) डॉ जितेंद्र का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


देवेंद्र सिंह चौहान को राचकोंडा का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया
आईपीएस महेश मुरलीधर भागवत को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), सीआईडी और आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को राचकोंडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईपीएस संजय कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) का पदभार संभालेंगे। पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना राज्य आपदा प्रतिक्रिया और अग्निशमन सेवाओं जैसे सेवा के सदस्य के पद को पूर्ण अतिरिक्त प्रभार में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed