{"_id":"5ffdd4ec8ebc3e340d28e0b1","slug":"anil-ghanwat-says-on-agricultural-law-we-cannot-start-work-without-guidelines-of-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलनः कमेटी के सदस्य घनवट ने जाहिर की मंशा, कहा- कानून को रद्द करने से कोई फायदा नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसान आंदोलनः कमेटी के सदस्य घनवट ने जाहिर की मंशा, कहा- कानून को रद्द करने से कोई फायदा नहीं
Tue, 12 Jan 2021 10:27 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
अनिल घनवट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई समिति के सदस्य अनिल घनवट ने मंगलवार को कृषि कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जबतक सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश हमारे पास नहीं आ जाते हैं तब तक हम काम शुरू नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे सब किसान नेताओं से मिलकर उनकी राय जानेंगे कि उनको क्या चाहिए और वो कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये आंदोलन कहीं रूकना चाहिए और किसानों के हित में एक कानून बनना चाहिए। क़ानूनों को रद्द करने की बजाए उनमें संशोधन होना चाहिए। आंदोलनकारी किसान नेताओं को कमेटी के साथ कार्य करके अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन
पहले किसानों का कहना सुनना पड़ेगा, अगर उनकी कोई गलतफहमी है तो वो दूर करेंगे। किसानों को विश्वास दिलाना पड़ेगा कि MSP और APMC रहेगा। जो कुछ भी होगा वो पूरे देश के किसानों के हित में होगा।अनिल घनवट ने कहा कि हम केन्द्र के इन तीन कृषि कानूनों की सराहना नहीं कर रहे हैं, जिन्हें किसानों को आजादी देने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तीनों नए कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगा दी। साथ ही गतिरोध दूर करने के लिए चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई। इस कमेटी में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपिन्दर सिंह मान, शेतकारी संगठन के अध्यक्ष अनिल घनवट, दक्षिण एशिया के अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ प्रमोद जोशी और कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी शामिल हैं।