फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anil Antony said One of the reasons for the downfall of the Congress Kerala unit is that it is cut off from re

Congress vs BJP: कांग्रेस ने ट्विटर पर अनफॉलो करने को कहा तो अनिल एंटनी ने कसा तंज, बोले- पिछड़ने का यही कारण

Wed, 12 Apr 2023 01:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष टी. सिद्दीकी ने मंगलवार रात को एक ट्वीट किया था कि कांग्रेस के सभी नेता और समर्थक अनिल एंटनी को ट्विटर पर अनफॉलो कर दो। मैं भी उन्हें अनफॉलो कर रहा हूं। 

विज्ञापन
Anil Antony said One of the reasons for the downfall of the Congress Kerala unit is that it is cut off from re
अनिल एंटनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले सप्ताह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए केरल कांग्रेस के पूर्व नेता अनिल एंटनी ने बुधवार को कांग्रेस के एक नेता पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक टी सिद्दकी मुझे अनफॉलो करने के लिए कह रहे हैं। केरल इकाई में कांग्रेस के पिछड़ने की यही एक वजह है। वह असलियत से दूर हो चुके हैं। 

विज्ञापन

गौरतलब है, केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष टी. सिद्दीकी ने मंगलवार रात को एक ट्वीट किया था कि कांग्रेस के सभी नेता और समर्थक अनिल एंटनी को ट्विटर पर अनफॉलो कर दो। मैं भी उन्हें अनफॉलो कर रहा हूं। 

विज्ञापन

अनिल का कटाक्ष

इस पर अनिल एंटनी ने कहा कि आमतौर पर लोग विचारों को जानने के लिए ट्विटर पर आते हैं। वह अलग-अलग विषय पर जानकारी हासिल करने के लिए, राय बनाने के लिए लोगों को फॉलो करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि जब आप अलग-अलग विचारों वाले सभी लोगों को अनफॉलो कर देते हैं। सिर्फ अपने जैसे विचार वालों की ही सुनते हैं तो आप ऐसे माहौल में पहुंच जाते हैं, जो असलियत से कटा हुआ होता है। जो केरल कांग्रेस की मौजूदा हालत की एक मुख्य वजह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही बीजेपी में हुए हैं शामिल

कांग्रेस की कई सामाजिक पहलों और डिजिटल अभियानों से जुड़े रहे अनिल एंटनी पिछले सप्ताह भाजपा में शामिल हो गए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व से प्रभावित हैं। अनिल एंटनी ने वर्ष 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी फिल्म पर उपजे विवाद के बाद जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी।

अनिल एंटनी ने कहा था कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मानता है कि वह एक परिवार के लिए काम कर रहा है, लेकिन मेरा मानना है कि मैं देश के लिए काम कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास दुनिया में भारत को आगे ले जाने के लिए बेहद स्पष्ट दृष्टिकोण है।

अनिल एंटनी के पिता और पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी ने अनिल के फैसले पर नाराजगी और निराशा व्यक्त की थी। साथ ही इसे 'गलत निर्णय' और अपने लिए 'बेहद दर्दनाक' पल करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed