फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anil Antony Joins BJP: Anil Antony, son of Congress leader AK Antony, joins BJP

Anil Antony Joins BJP: कांग्रेसी एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी भाजपा में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका

Thu, 06 Apr 2023 03:48 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 06 Apr 2023 03:48 PM IST
सार

Anil Antony Joins BJP: अनिल एंटनी ने भाजपा से जुड़ने के अवसर पर कहा कि आजकल कांग्रेस के कई नेता यह मानते हैं कि उनका धर्म एक 'परिवार' की सेवा करना है, लेकिन उन्हें लगता है कि उनका धर्म राष्ट्र की सेवा करना है...

विज्ञापन
Anil Antony Joins BJP: Anil Antony, son of Congress leader AK Antony, joins BJP
भाजपा जॉइन करते हुए अनिल एंटनी। साथ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मनमोहन सिंह सरकार में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एंटनी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को केरल में अपना जनाधार बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसी साल की शुरुआत में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर एंटनी ने गहरा आक्रोश जताया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा से जुड़ने की अटकलों लगाई जा रही थीं। अनिल एंटनी केरल कांग्रेस की मीडिया का काम संभाल रहे थे।

विज्ञापन

अनिल एंटनी ने भाजपा से जुड़ने के अवसर पर कहा कि आजकल कांग्रेस के कई नेता यह मानते हैं कि उनका धर्म एक 'परिवार' की सेवा करना है, लेकिन उन्हें लगता है कि उनका धर्म राष्ट्र की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संपूर्ण देश का विकास करना चाहते हैं और वे उनके कार्यो को अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढाने में अपना सहयोग देना चाहते हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी पार्टी देश के हर समाज और हर वर्ग का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा लगातार यही बात सिखाई जाती है। उन्होंने कहा कि जब बीबीसी को डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, तब अनिल एंटनी ने उसका कड़ा विरोध किया और इसे एक विदेशी संस्था द्वारा भारत पर अनावश्यक टिप्पणी करार दिया। यह उनकी राष्टवादी सोच को प्रतिबिंबित करता है जिसकी बात हमेशा भाजपा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने की थी केरल में विस्तार की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कार्यकाल में भाजपा ने अपना अभूतपूर्व विस्तार करने में सफलता पाई है। लेकिन केरल का किला अब भी वामपंथी गढ़ माना जाता है। भाजपा अपनी बड़ी कोशिशों के बाद भी यहां अपना विस्तार कर पाने में असफल रही थी। हालांकि, कुछ ही समय पहले प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में पार्टी का जनाधार बढ़ाने को लेकर संकेत दिए थे। दिग्गज एंटनी परिवार के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की इस दक्षिणी राज्य में संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed