फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Angry reaction by MNS workers Raj Thackeray reacts to attack on Uddhav convoy 54 booked

Maharashtra: उद्धव के काफिले पर हमले में 54 लोगों पर केस दर्ज, राज ठाकरे बोले- गुस्से में थे मनसे कार्यकर्ता

Sun, 11 Aug 2024 10:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 11 Aug 2024 10:29 PM IST
सार

शनिवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के काफिले पर हमला किया था। ठाणे में हुए हमले के दौरान शिवसेना-यूबीटी नेता के काफिले पर टमाटर फेंके थे। इससे ठीक एक दिन पहले बीड में कुछ लोगों ने राज ठाकरे के काफिले पर सुपारी फेंकीं थीं।

विज्ञापन
Angry reaction by MNS workers Raj Thackeray reacts to attack on Uddhav convoy 54 booked
राज ठाकरे का शरद पवार और उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के काफिले पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि शनिवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के काफिले पर हमला किया था। ठाणे में हुए हमले के दौरान शिवसेना-यूबीटी नेता के काफिले पर टमाटर और गोबर फेंका था। इससे ठीक एक दिन पहले बीड में कुछ लोगों ने राज ठाकरे के काफिले पर सुपारी फेंकीं थीं। 

विज्ञापन


दो एफआईआर में 54 मनसे कार्यकर्ताओं का नाम
आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के काफिले पर हमले के हमले के आरोप में अधिकारियों ने करीब 40 एमएनएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद रविवार को पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। इन दो एफआईआर में 54 मनसे कार्यकर्ताओं का नाम जोड़ा गया है।  
विज्ञापन


राज ठाकने ने क्या कहा?
अब राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा की है। राज ठाकरे ने कहा कि जब उनके काफिले पर बीड में सुपारियों से हमला किया गया था तो शिवसेना- यूबीटी जिला प्रमुख ने इस हमले की निंदा नहीं की थी। इस वजह से मनसे कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राज ठाकरे ने कहा, ‘मनसे के काफिले पर बीड में हमला हुआ तो बीड जिले के शिवसेना-यूबीटी प्रमुख ने इसकी निंदा नहीं की। इससे मनसे कार्यकर्ता निराश हुए और ठाणे में शिवसेना-यूबीटी के काफिले पर टमाटर और गोबर फेंका गया।’ इसके साथ ही राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से अब शांत रहने का भी अनुरोध किया है। राज ठाकरे ने विधानसभा चुनावों के बाद उन लोगों के व्यवहार पर ध्यान देने की चेतावनी दी, जिन्होंने अपने तरीके बदलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत का हमले से इनकार
राज ठाकरे ने दावा किया कि उनके मराठवाड़ा क्षेत्र के दौरे के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की गई। मनसे प्रमुख ने कहा कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करने वाले कुछ लोग राकांपा (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) से जुड़े पाए गए हैं। राज ठाकरे ने कहा कि ऐसे लोगों का सोशल मीडिया पर खुलासा होना चाहिए। उधर, शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत का कहना है कि राज ठाकरे के काफिले पर हमला करने के पीछे उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed