फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   angry people fired bullet in Nawaz Sharif effigy

चप्पल-जूतों से पीटा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला, दागी गोलियां

Thu, 22 Sep 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 22 Sep 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
angry people fired bullet in Nawaz Sharif effigy
- फोटो : AMARUJALA

जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के विरोध में वाजिदपुर गांव के लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। बुधवार को पंचायत कर पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले को नाली में घसीटते हुए चप्पे-जूतों से पीटा। बाद में पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल से पुतले पर गोलियां दागी।

विज्ञापन


उड़ी में 18 सितंबर को आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हुए। इस घटना से हर कोई दुखी है। बागपत में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बुधवार को वाजिदपुर गांव में पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा  पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से बेदखल किया जाए। सुभाष कश्यप ने कहा  पाकिस्तान इस तरह की नापाक हरकत करेगा तो एक बार नहीं हजार बार गोलियां चलाएगा।
विज्ञापन


बाद में पंचायत ने फैसला लिया नवाज शरीफ के पुतले को जूतों से पीटा जाए और उसको गोली मारी जाए। महिला-पुरुषों ने शरीफ के पुतले को पहले जूते-चप्पलों से पीटा। नाली में घसीटते हुए काफी दूर एक स्थान पर लेकर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चलते ही खुफिया तंत्र पहुंचा गांव में

angry people fired bullet in Nawaz Sharif effigy

समाजसेवी रिटायर हवलदार सुभाष चंद कश्यप ने अपनी लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल से शरीफ के पुतले को गोलियां से भूना। बाद में लोगों ने उसमें आग लगा दी। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे।  इस मौके पर मुनेश देवी, मुकेश, कृष्णा तोमर, बबलू, महक सिंह, राजवीर सिंह, रशीद, सुधीर, जगपाल, महावीर आदि मौजूद रहे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले को गोली मारने की जानकारी मिलते ही खुफिया तंत्र हरकत में आ गया। उन्होंने गांव में पहुंचकर पूरी जानकारी ली। बाद में अफसरों को इससे अवगत कराया। 

महिला बोली, पाकिस्तान से हम लड़ने को तैयार
पंचायत में शामिल महिलाओं ने कहा  उन्हें इजाजत मिले तो वे बार्डर पर मोर्चा संभालने को तैयार हैं। अपने देश के लिए प्राण न्यौछावर कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed