फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Angry over delayed wages, workers attack company office in Solapur Maharashtra

महाराष्ट्र : वेतन मिलने में देरी होने से गुस्साए कर्मचारियों ने कंपनी के कार्यालय पर बोला हमला

Fri, 17 Apr 2020 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Apr 2020 06:03 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में लॉकडाउन के चलते वेतन मिलने में देरी होने पर एक निर्माण फर्म के कर्मचारियों ने कंपनी के कार्यालय पर हमला बोल दिया। कर्मचारियों ने कार्यालय पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। एक अधिकारी ने बताया कि इस पत्थरबाजी में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Angry over delayed wages, workers attack company office in Solapur Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम संगोला के पास जुनोनी में दिलीप बिल्डकॉन के कार्यालय की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 166 पर कंपनी के एक निर्माण प्रोजेक्ट में हजार से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे।  

विज्ञापन


फिर, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगने के बाद फर्म के मैनेजर ने कर्मचारियों से कहा कि कंपनी उन्हें उनका वेतन देने की स्थिति में नहीं हैं और फिलहाल केवल आधा भुगतान कर सकती है और कंपनी कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी नहीं करा पाएगी।  
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार की शाम को कुछ नाराज कर्मचारी समूह बना कर कंपनी के कार्यालय पर एकत्र हो गए और एक बार में ही पूरे भुगतान की मांग करने लगे। अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय के स्टाफ ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जल्दी ही कर्मचारी कार्यालय पर और वहां खड़ी गाड़ियों पर पत्थरबाजी करने लगे 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घटना में कम से कम चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं और दो पुलिस की गाड़ियों समेत कुल चार गाड़ियों में भी भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस ने कहा कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और पांच को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed