फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Angry doctors call for strike in Assam due to beating of elderly doctor in tea garden

असम: डॉक्टर को पीट पीटकर मार डालने के विरोध में हड़ताल जारी

Tue, 03 Sep 2019 02:18 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 03 Sep 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Angry doctors call for strike in Assam due to beating of elderly doctor in tea garden
प्रदर्शन करते डॉक्टर - फोटो : ANI

असम में डॉक्टर चाय बगान में एक बुजुर्ग डॉक्टर पर हुए हमले के विरोध में 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के दौरान डॉक्टर सिर्फ आपात सेवा मुहैया कराएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जोरहट जिले में शनिवार को तियोक चाय बगान के एक अस्पताल में एक बगान कर्मी की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने 73 वर्षीय डॉक्टर देबेन दत्त की पिटाई की जिसके बाद उनकी मौत इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



भारतीय चिकित्सा एसोसिएशन (आईएमए) की असम इकाई के आह्वान पर सरकारी-निजी और कंसल्टेशन चैम्बरों के डॉक्टर सुबह छह बजे से काम नहीं कर रहे हैं लेकिन वह मरीजों को आपात सेवा मुहैया करा रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि छह सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड सिविल हॉस्पिटल, फैमिली रेफरल इकाइयां और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सिर्फ आपात सेवा और दुर्घटना विभाग में सेवा दे रहे हैं। आईएमए ने सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है और चाय बगान समेत सभी जगह के स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में सर्विलांस कैमरा लगाने सहित अन्य सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।


तियोक चाय बागान से कुल 26 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) दीपक केडिया ने स्थिति का जायजा लेने के लिए चाय बगान का दौरा किया। जोरहट की उपायुक्त रोशनी अपारंजी कोराटी ने दत्त पर हमला के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। दत्त चाय बगान के अस्पताल में सेवानिवृत्ति के बाद बिना पारिश्रमिकी के काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed