फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anganwadi workers on indefinite dharna and 60000 centres closed in Odisha

Odisha: अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं ओडिशा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राज्यभर के 60000 सेंटर किए बंद

Tue, 22 Nov 2022 03:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 22 Nov 2022 03:57 PM IST
सार

प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकारी कर्मचारियों का टैग और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय और सहायिकाओं को नौ हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। प्रदर्शन कर रही कर्मियों ने यह भी कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल खत्म नहीं होगी।

विज्ञापन
Anganwadi workers on indefinite dharna and 60000 centres closed in Odisha
प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ओडिशा में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। इतना ही नहीं, कर्मचारियों के विरोध के कारण राज्य में करीब 60,000 आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बंद कर दिया गया। विरोध कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि उनकी पदोन्नति की जाए। साथ ही ये कर्मी वेतन में बढ़ोतरी की मांग भी कर रहे हैं।  इससे पहले सोमवार को भी करीब 50,000 आंगनबाड़ी कर्मियों ने राजधानी भुवनेश्वर में प्रदर्शन किया था। राज्य के अलग-अलग हिस्सों के आंगनबाड़ी कर्मियों ने राजधानी में एकत्रित होकर विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले राज्य विधानसभा भवन के पास धरना दिया था। 

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकारी कर्मचारियों का टैग और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय और सहायिकाओं को नौ हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। ऑल ओडिशा आंगनवाड़ी महिला वर्कर्स की अध्यक्ष सुमित्रा महापात्रा ने कहा कि इन मांगो के साथ ही हमारी 5,000 रुपये पेंशन की मांग को पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हमारी हड़ताल खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांग है कि सेवा काल के दौरान अगर किसी आंगनबाड़ी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में आंगनबाडी कार्यकर्ता के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान, ऑल ओडिशा आंगनवाड़ी महिला वर्कर्स एसोसिएशन की सचिव झुनुपामा सत्पथी ने कहा कि आज प्रदर्शन का दूसरा दिन है। सोमवार को 50,000 महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशाल प्रदर्शन करने के बाद हम आज से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आज करीब 500 महिलाएं धरने पर बैठी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि  राज्य के सभी 314 ब्लॉकों में हमारे साथी भी ब्लॉक कार्यालयों के पास आंदोलन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ममता योजना और हरिश्चंद्र योजना जैसी राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कारण ही सफल हुई, इसके बावजूद हमारी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। 

ऑल ओडिशा आंगनवाड़ी महिला वर्कर्स की अध्यक्ष सुमित्रा महापात्रा ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को चौबीसों घंटे काम करने के बावजूद 7,500 रुपये प्रति माह मिलते हैं। वहीं, अखिल भारतीय आंगनबाड़ी महासंघ की संगठन सचिव अंजलि पटेल ने कहा कि हमने अपनी मांगों के समर्थन में राज्य सरकार को करीब 100 पत्र लिखे हैं, लेकिन सरकार ने उन पत्रों का जवाब नहीं दिया। आखिरकार मजबूर होकर हम सरकार को 15 दिन का नोटिस देकर हड़ताल कर रहे हैं। 


वहीं, राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री बसंती हेम्ब्रम ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के प्रति सहानुभूति रखती है। उन्हें केंद्र और राज्य दोनों की साझी सहमति के आधार पर पारिश्रमिक मिलता है। मंत्री बसंती हेम्ब्रम ने कहा कि ओडिशा सरकार उनकी वर्तमान मांगों के संबंध में जल्द निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed