फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Workers death after inhaling gas while cleaning tankers News and updates

Andhra Pradesh: टैंकर की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, जांच के आदेश

Thu, 09 Feb 2023 03:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Feb 2023 03:44 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के रागमपेटा गांव में बड़ी घटना हो गई। यहां की एक खाद्य तेल निर्माता कंपनी में टैंकरों की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Workers death after inhaling gas while cleaning tankers News and updates
घटनास्थल पर जारी बचाव कार्य - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के रागमपेटा गांव में बड़ी घटना हो गई। यहां की एक खाद्य तेल निर्माता कंपनी में टैंकर की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, सभी कर्मचारियों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। पुलिस ने बताया, हादसा उस वक्त हुआ, जब कर्मचारी तेल के टैंक को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।

विज्ञापन


प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतक पेड्डापुरम मंडल के पडेरू और पुलीमेरु के रहने वाले थे। एक चश्मदीद ने बताया कि एक व्यक्ति पहले टैंक में घुसा था, लेकिन उसके ऊपर न आने पर दूसरा भी उसके पीछे गया। उधर, परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया था। 

विज्ञापन


गलती से फिसल गया था मजदूर 
पुलिस ने बताया, एक मजदूर टेंक की सफाई कर रहा था। तेल के कारण वह फिसल कर उसके अंदर गिर गया, जिसके बचाने के लिए छह अन्य लोग उसमें उतरे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया, पांच मजदूर पडेरू के थे और दो पेद्दापुरम के थे। इस मामले के बाद काकीनाडा की जिला कलेक्टर कृतिका शुक्ला के आदेश पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक चार सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा 
घटना के बाद सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed